Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

कोटा में भाजपा का जनसंपर्क अभियान तेज, प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने किया दौरा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

बिलासपुर।

कोटा (जिला बिलासपुर) विधानसभा क्षेत्र में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का जनसंपर्क अभियान जोर पकड़ चुका है। भाजपा प्रदेश मंत्री प्रबल प्रताप सिंह जूदेव पार्टी समर्थित प्रत्याशियों के पक्ष में व्यापक जनसंपर्क कर रहे हैं।

जनसंपर्क के दौरान प्रबल प्रताप सिंह जूदेव मतदाताओं से संवाद कर भाजपा की नीतियों और विकास कार्यों की जानकारी साझा कर रहे हैं। उन्होंने जनता से अपील की कि भाजपा समर्थित प्रत्याशियों को समर्थन देकर क्षेत्र के समग्र विकास में योगदान दें। उनका कहना है कि पंचायत चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों की जीत से ट्रिपल इंजन सरकार को मजबूती मिलेगी, जिससे स्थानीय स्तर पर तेजी से विकास संभव होगा।

जनसमर्थन में दिखा उत्साह

भाजपा के इस जनसंपर्क अभियान में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक और कार्यकर्ता शामिल हो रहे हैं। आमजन भी पार्टी नेताओं का स्वागत कर रहे हैं और समर्थन व्यक्त कर रहे हैं।

भाजपा कार्यकर्ताओं का विश्वास है कि पार्टी समर्थित प्रत्याशी बड़ी संख्या में जीतकर आएंगे और क्षेत्र के विकास में अहम भूमिका निभाएंगे।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow