Listen to this article
- जादू-टोना के शक में की गई हिंसा, आरोपी गिरफ्तार।
तिल्दा-नेवरा।
15 सितंबर 2024 को थाना कोंटा क्षेत्र के ग्राम एतकल में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की हत्या कर दी गई। आरोपियों ने जादू-टोना के संदेह में लाठी और डंडे से पीट-पीटकर इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया। घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना कोंटा में अपराध क्रमांक 20/2024 के तहत भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं, जैसे कि 191 (2), 191 (3), 190, 103 (1), 296 और 351 (2), के तहत मामला दर्ज किया गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार, यह घटना इलाके में दहशत पैदा कर रही है, और पुलिस प्रशासन ने सीसीटीवी फुटेज और गवाहों के बयानों के आधार पर आरोपियों को पकड़ने के प्रयास तेज कर दिए हैं।
पुलिस ने इस मामले को अतिगंभीरता से लिया है और मामले की छानबीन में जुटी हुई है।







