Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

रायपुर में सूदखोर भाइयों के अवैध दफ्तर पर चला बुलडोजर, पत्नी भी जेल में

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

रायपुर।

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सूदखोरी के खिलाफ प्रशासन की सख्त कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में फरार हिस्ट्रीशीटर रोहित तोमर और वीरेंद्र तोमर के अवैध दफ्तर पर नगर निगम का बुलडोजर चला। भट्ठागांव के साईं नगर स्थित इस दफ्तर को अवैध निर्माण मानते हुए तोड़ दिया गया। इस कार्रवाई के दौरान नगर निगम की टीम के साथ भारी पुलिस बल मौजूद था, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके।

सूदखोरी का अड्डा बना था पत्नी के नाम पर ऑफिस

जानकारी के मुताबिक, रोहित तोमर ने अपनी पत्नी के नाम पर यह ऑफिस खोल रखा था और इसी जगह से सूदखोरी का अपना अवैध धंधा चलाता था। तोमर बंधु लंबे समय से सूदखोरी, मारपीट और कई अन्य गंभीर मामलों में वांछित हैं और शिकायतें दर्ज होने के बाद से ही फरार चल रहे हैं। पुलिस लगातार इनकी तलाश में जुटी हुई है।

फरार भाइयों की पत्नियाँ भी जा चुकी हैं जेल

रोहित और वीरेंद्र तोमर पर अलग-अलग थानों में कई मामले दर्ज हैं। इन पर शिकंजा कसते हुए पुलिस ने हाल ही में इनकी पत्नियों के खिलाफ भी कार्रवाई की थी और उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा था। अब दफ्तर पर हुई इस बुलडोजर कार्रवाई के बाद पुलिस ने तोमर बंधुओं की तलाश और भी तेज कर दी है।


 

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow