Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के 7 बड़े फैसले: 500 करोड़ से बनेगा AI हब, 200 करोड़ के बॉन्ड और BEML लगाएगा बड़ा प्लांट; पढ़ें पूरी डिटेल

रायपुर (ओमदर्पण न्यूज़)। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय (महानदी भवन) में आयोजित कैबिनेट की अहम बैठक में कई बड़े नीतिगत फैसले लिए गए हैं। प्रदेश में सुशासन, डिजिटल अर्थव्यवस्था, औद्योगिक विकास और अधोसंरचना को रफ्तार देने के लिए मंत्रिपरिषद ने कुल 7 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगाई है। इसमें 500 करोड़ रुपये … Read more

शौर्य को नमन : वीरांगना रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर मुख्यमंत्री साय ने किया माल्यार्पण, बोले- उनका बलिदान राष्ट्रप्रेम की अमूल्य धरोहर

वीरांगना रानी दुर्गावती

  शौर्य गाथा से मिली प्रेरणा विरासत सहेजने पर दिया जोर दिग्गज नेताओं की रही मौजूदगी रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राजधानी के केनाल लिंकिंग रोड पर वीरांगना रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने वीरांगना के अदम्य साहस को याद करते हुए … Read more

दुर्ग जनपद सीईओ निलंबन मामला: सुशासन शिविर के विवाद पर अधिकारी-कर्मचारी लामबंद, दी हड़ताल की चेतावनी

दुर्ग जनपद सीईओ निलंबन मामला और सुशासन शिविर विवाद

  दुर्ग/रायपुर | ओम दर्पण न्यूज़: ग्राम पंचायत थनौद में आयोजित सुशासन शिविर में हुए विवाद के बाद दुर्ग जनपद सीईओ निलंबन मामले ने अब तूल पकड़ लिया है। जनपद पंचायत दुर्ग के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) रूपेश पांडेय पर की गई एकतरफा निलंबन की कार्रवाई के विरोध में अधिकारी और कर्मचारी लामबंद हो गए … Read more

मंदिर हसौद हत्याकांड: यादव समाज में भारी आक्रोश, एसपी को ज्ञापन सौंप SIT जांच और 50 लाख मुआवजे की मांग

मंदिर हसौद हत्याकांड को लेकर यादव समाज ने एसपी को ज्ञापन सौंपा

  रायपुर। मंदिर हसौद हत्याकांड को लेकर राजधानी रायपुर में यादव समाज का आक्रोश भड़क उठा है। क्षेत्र में हुए भुनेश्वर यादव हत्याकांड के विरोध में सर्व यादव समाज छत्तीसगढ़ प्रदेश ने एकजुट होकर पुलिस अधीक्षक (एसपी), रायपुर को ज्ञापन सौंपा है। प्रदेशाध्यक्ष रमेश यदु के नेतृत्व में पहुंचे समाज के विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों … Read more

नवा तरिया आय के जरिया: रायपुर में नए तालाबों का निर्माण कार्य शुरू, 3158 परिवारों तक पहुंची आजीविका

Nawa Tariya Aay Ke Jariya

      रायपुर (ओमदर्पण न्यूज़)। ग्रामीण क्षेत्रों में जल संरक्षण एवं संवर्धन को बढ़ावा देने के लिए महात्मा गांधी नरेगा (MGNREGA) के अंतर्गत एक बड़ी पहल की गई है। इसके तहत जिले में “नवा तरिया-आय के जरिया” (Nawa Tariya-Aay Ke Jariya) अभियान की शुरुआत कर नवीन तालाब निर्माण कार्य प्रारंभ किए गए हैं। राज्य शासन से प्राप्त निर्देशों … Read more

खाद गबन पर CM विष्णु देव साय का हंटर: कोरिया में प्रभारी शाखा प्रबंधक तत्काल प्रभाव से सस्पेंड

Khad Gaban Karwai

रायपुर (ओमदर्पण न्यूज़)। छत्तीसगढ़ में सुशासन तिहार 2026 के दौरान आमजन की शिकायतों पर त्वरित और कठोर कार्रवाई की जा रही है। राज्य सरकार की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति पर सख्ती से अमल करते हुए खाद गबन के एक मामले में बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की गई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के कड़े निर्देश के बाद … Read more

सुप्रीम कोर्ट से पूर्व IAS अनिल तुतेजा को बड़ी राहत, 2.5 साल बाद मिली जमानत

Former IAS Anil Tuteja Bail

नई दिल्ली/रायपुर। सुप्रीम कोर्ट ने जिला खनिज फाउंडेशन (डीएमएफ) घोटाले और भ्रष्टाचार के मामले में छत्तीसगढ़ के पूर्व आईएएस अधिकारी अनिल तुतेजा को बड़ी राहत देते हुए जमानत दे दी है। उन पर डीएमएफ के करोड़ों रुपये के सिविल निर्माण अनुबंधों को प्रभावित कर सरकारी खजाने को भारी नुकसान पहुंचाने का आरोप है। न्यायमूर्ति सूर्यकांत … Read more

गृहमंत्री अमित शाह पहुंचे रायपुर, स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर CM साय ने किया जोरदार स्वागत

amit-shah-raipur-visit-cm-vishnudeo-sai-welcomes-at-airport

रायपुर (ओमदर्पण न्यूज़)। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज अपने निर्धारित प्रवास पर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंचे। राजधानी के स्वामी विवेकानंद विमानतल (एयरपोर्ट) पर उनके पहुंचने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उनकी आत्मीय अगवानी की। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विमानतल पर केंद्रीय गृहमंत्री का पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया। इस दौरान विमानतल पर सुरक्षा के कड़े … Read more

CM साय का बड़ा फैसला: काफिले में घटेंगी गाड़ियां, EV में बदलेंगी सरकारी गाड़ियां

cm-sai-ka-bada-faisla-kafile-mein-ghatengi-gadiyan-ev-mein-badlengi-sarkari-gadiyan

रायपुर (ओमदर्पण न्यूज़)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ऊर्जा संरक्षण और संसाधनों के संयमित उपयोग का आह्वान किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुहिम का समर्थन करते हुए उन्होंने राज्य में ईंधन बचत को जन-आंदोलन बनाने की अपील की है। अपनी कथनी को करनी में बदलते हुए मुख्यमंत्री ने खुद के काफिले (कारकेड) … Read more

महादेव की शरण में CM विष्णु देव साय: हाटकेश्वर मंदिर में किया जलाभिषेक

hatkeshwar mahadev mandir

रायपुर (ओमदर्पण न्यूज़)। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (Vishnu Deo Sai) ने आज राजधानी रायपुर के महादेव घाट स्थित ऐतिहासिक हाटकेश्वर महादेव ( Hatkeshwar Mahadev Temple ) मंदिर पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया। इस दौरान उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर महादेव से छत्तीसगढ़ राज्य की निरंतर खुशहाली और समृद्धि की कामना की। दरअसल, मुख्यमंत्री साय … Read more