नई लॉन्चिंग : क्रॉम्पटन ने पेश की वॉलस्माईल रेंज
OM Darpan
नई दिल्ली। क्रॉम्पटन ग्रीव्स कंज्यूमर इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड ने अपनी नई वॉलस्माईल आउटडोर डेको वॉल लाइट रेंज बाजार में उतारी है। यह रेंज घर के बाहरी हिस्सों जैसे बालकनी, पोर्च, पूलसाइड और लॉबी की लाइटिंग जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार की गई है। कंपनी का उद्देश्य आधुनिक डिजाइन के जरिए आउटडोर स्पेस की विजुअल अपील को बेहतर बनाना है।
इस नई रेंज का उपयोग पार्किंग स्पेस, एक्सेंट और डिस्प्ले लाइटिंग के लिए भी किया जा सकता है। यह उत्पाद समकालीन सौंदर्य और आउटडोर परफॉर्मेंस के संयोजन के साथ पेश किया गया है। घर की खूबसूरती को इंटीरियर के साथ-साथ अब बाहरी हिस्सों में भी लाइटिंग के जरिए निखारा जा सकेगा।
अनुभव बेहतर बनाने पर जोर
लॉन्च के दौरान क्रॉम्पटन के लाइटिंग, सोलर रूफटॉप एवं वायर्स बिजनेस यूनिट के हेड शालीन नायक ने बताया कि लाइटिंग केवल रोशनी का माध्यम नहीं है। यह किसी भी जगह के रूप, एहसास और अनुभव को बेहतर बनाने का जरिया है। वॉलस्माईल रेंज को उपयोगिता और भरोसेमंद आउटडोर परफॉर्मेंस को ध्यान में रखकर बनाया गया है।
जरूरी खबरें
विज्ञापन