बिरगांव (सत्यानंद सोई)।

बिरगांव के वार्ड क्रमांक 32 और 33 में सीसी रोड निर्माण का कार्य शस्त्र पूजन के साथ शुरू हुआ। इस अवसर पर महापौर नंदलाल देवांगन, वार्ड पार्षद होरीलाल देवांगन, वार्ड 35 के पार्षद और MIC सदस्य संतोष साहू, तथा वार्ड 33 के पार्षद प्रतिनिधि राजू सिन्हा जी ने भाग लिया।
इस परियोजना की लागत 5.94 लाख रुपये है और यह सड़क निर्माण कार्य बिरगांव के नागरिकों के लिए एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।









