Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

दुर्ग में छत्तीसगढ़ सब जूनियर फिडे रेटेड शतरंज चैंपियनशिप का भव्य आगाज, आईजी गर्ग ने किया उद्घाटन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

 

दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)।

दुर्ग में अखिल भारतीय शतरंज महासंघ के तत्वावधान में छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ द्वारा आयोजित छत्तीसगढ़ राज्य सब जूनियर फिडे रेटेड शतरंज चैंपियनशिप 2025 का उद्घाटन दुर्ग रेंज के पुलिस महानिरीक्षक रामगोपाल गर्ग ने किया। भिलाई सेक्टर 6 स्थित अग्रसेन भवन में 17 से 20 जुलाई तक नौ चक्रों में खेली जाने वाली इस चैंपियनशिप में प्रदेश के 213 शतरंज खिलाड़ियों (अंडर 15 बालक वर्ग में 158 और बालिका वर्ग में 55), जिनमें 50 फिडे रेटेड खिलाड़ी हैं, भाग ले रहे हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश शतरंज संघ के पूर्व उपाध्यक्ष  धरम चंद लूनिया ने की। विशिष्ट अतिथियों में समाजसेवी  कैलाश जैन बरमेचा, अग्रवाल जन कल्याण समिति के महासचिव अनिल अग्रवाल, अग्रसेन महिला समिति भिलाई की अध्यक्ष श्रीमती गायत्री अग्रवाल, प्रदेश शतरंज संघ के कोषाध्यक्ष प्रदीप दास, अंतरराष्ट्रीय आर्बिटर  अलंकार भिवगड़े व जिला शतरंज संघ दुर्ग के अध्यक्ष  ईश्वर सिंह राजपूत उपस्थित थे।

रामगोपाल गर्ग ने शतरंज को बौद्धिक विकास का खेल बताते हुए आयोजकों की सराहना की और प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं।  धरम चंद लूनिया ने प्रदेश शतरंज संघ की गतिविधियों की प्रशंसा की।  कैलाश जैन बरमेचा और अनिल अग्रवाल ने भी अपने विचार व्यक्त किए। प्रतियोगिता की विस्तृत जानकारी ईश्वर सिंह राजपूत व सचिव सुश्री तुलसी सोनी ने दी। अतिथियों का स्वागत प्रदेश शतरंज संघ के सह सचिव  विकास शर्मा, सचिव सुश्री तुलसी सोनी, अंतरराष्ट्रीय आर्बिटर  अलंकार भिवगड़े, रमेश अग्रवाल,  चित्रांश अग्रवाल, फिडे आर्बिटर रॉकी देवांगन,  हर्ष शर्मा,  सुभाष बसोंने, अनिल शर्मा, सुश्री मुदिता पांडे, विक्रम सिंह, हर्ष मिलकर, तरुण सारथी व सद्दाम हुसैन, मनोज साहू सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने किया। संचालन सुश्री तुलसी सोनी ने किया और आभार प्रदर्शन ईश्वर सिंह राजपूत ने किया।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow