ग्राम पंचायत भटगांव में 6 एकड़ एरिया में एक दिन में 3 हजार वृक्षारोपण किया गया
OM Darpan
Jul 12, 2024 09:46 pm
192 views
12 Jul 2024
सांसे हो रही है कम,आओ पेड़ लागाये हम
दुर्ग
जिला स्तर से संचालित जल मड़ई मोहिम के तहत महा वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन दुर्ग ब्लाक के ग्राम पंचायत भटगांव में रखा गया था । जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा आम का एक पौधे रोपण कर ग्रामीणों को प्रोत्साहन कर सभी को अपने अपने घर में पौधे रोपण करने के लिए कहा गया । हर घर में एक पेड माँ के नाम लगाए जाने कहा गया ।
ग्राम पंचायत भटगांव ब्लाक दुर्ग में 6 एकड एरिया में 3 हजार एक दिन में वृक्षारोपण का कार्य किया गया वही वृक्षारोपण कार्य में पौधे को न केवल रोपण किया गया वही उसे देख-भाल सरंक्षण की जिम्मेदारी लिया गया । पौधे रोपण कर आने वाली भाविष्य में हो रही जल के संकट एवं पर्यावरण को सुरक्षित करने हेतु 3 मनरेगा के पौधे रोपण किया गया आम के छाया दार पौधे रोपण किये गांव के मुक्तिधाम के आस-पास पौधे रोपण किया गया । 5 सौ आम, 5 सौ आंवला, 5 सौ जामुन, 5 सौ अमरूद, 4 सौ मुनगा, करंज का पेड़ 5 सौ और सैकड़ों फलदार एवं छाया दार पौधे लगाया गया ।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत दुर्ग अश्वनी देवांगन द्वारा बताया गया कि ग्राम पंचायतों भविष्य में जल संकट को दूर करने के लिए जिला प्रशासन जल मड़ई आयोजन कर मोहिम चला रही है। वर्षा का जल कैसे संचय करने नवीन वानखेड़े द्वारा तरकीब से बताया जा रहा है ग्राम पंचायत में हरियाली के लिऐ पौधे रोपण कर व वर्षा का जल संचय कर हम भविष्य में जलसंकट के समस्या को दूर कर सकतें है बताया जा रहा है घर के निकासीय नाली से पानी सोकता गड्ढा करने सभी बोरवोल में रिचार्ज पीट का निर्माण संबंधित जानकारी व जागरूक किया जा रहा है।
अध्यक्ष पुष्पा भुनेश्वर यादव द्वारा कहा गया .पेड़ बचाओ का अर्थ पेड़ो की रक्षा से है, जिसके अंतर्गत पेड़ो के रक्षा हेतु तमाम उपाय किये जाते हैं। आज के समय में वनोन्मूलन और अंधाधुंध पेड़ो की कटाई एक बहुत बड़ी समस्या बन चुकी है। पर्यावरण में लगातार पेड़ो की घटती संख्या के कारण कई समस्याएं उत्पन्न होने लगी है जैसे कि कार्बन डाई ऑक्साइड के अवशोषण में कमी, आक्सीजन तथा वायु के गुणवत्ता में गिरावट, पशु-पक्षियों की कई सारी प्रजातियों का विलुप्तिकरण आदि।
वही नीरज वानखेडे वाटर मैन जल प्रहारी श्रध्दा सबुरी समाज सेवी द्वारा जिला प्रशासन की चल रही जल मड़ई कार्यक्रम में बताया कि हम लोगों को ग्राम पंचायत स्तर कार्यक्रम में रंगोली, पेन्टिग एवं मॉडल बनाकर जन जागरूकता अभियान चला रहे है वर्षा का जल कैसे बचाया जा सके, हर घर में कैसे वर्षा के जल को सोख्ते के माध्यम से बचाने तरीके बताये साथ उन्होने आने वाली भविष्य में पानी को बचाये रखने के तरीके बताया साथ ही गर्मी में धान को नही बोने के लिए किसानों को बताया क्योकि गर्मी मेें पानी की समस्या न हो इसके लिये हमें किसानों धान को नही बोना चाहिए ।
कार्यक्रम में ब्लाक सीईओ रूपेश पाण्डेय, गौरव मिश्रा कार्यक्रम अधिकारी, जे पी ध्रुव वरिष्ठ करारोपण अधिकारी, सरपंच ललिता देशमुख एवं स्व-सहायता समूह की दीदी उपस्थित रहे।
जरूरी खबरें
विज्ञापन