5 अक्टूबर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

जनसमस्या निवारण शिविर में मिले 98 आवेदन,20 का स्थल पर ही निराकरण

शेयर करें

OM Darpan

Jul 17, 2024 08:37 am 164 views
जनसमस्या निवारण शिविर में मिले 98 आवेदन,20 का स्थल पर ही निराकरण
  • शिविर में जनप्रतिनिधि के रूप में वार्ड 24 के पार्षद नरेश तेजवानी ने सक्रियता व गंभीरता दिखाते हुए लोगों का पूरा समय सहयोग करते दिखे
  • समस्या निवारण के लिए शिविर में बाकी और वार्डो के जनप्रतिनिधि की अनुपस्थिति व आम नागरिको उपस्थिति कम होना चर्चा का विषय रहा
दुर्ग. जिला कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के आदेशानुसार व आयुक्त लोकेश चन्द्राकर के मार्गदर्शन में नगर पालिक निगम द्वारा शहर सीमा क्षेत्र अंतर्गत जन समस्या निवारण शिविर में आमजनों की समस्या-शिकायतों का समाधान के लिए 16 जुलाई को वार्ड क्रमांक 23 से 32 तक 10 वार्डो के लिए एक साथ शिविर का आयोजन किया गया. नागरिको ने शिविर के स्टॉल में पहुँचकर अपनी समस्याओं को दर्ज कराया।उक्त शिविर में विभिन्न विभागों के कुल 98 आवेदन प्राप्त हुए।शिविर में पार्षद नरेश तेजवानी, पूर्व महापौर आर एन वर्मा,राजस्व अधिकारी दुर्गेश गुप्ता,शिविर प्रभारी व उपअभियन्ता पंकज साहू,संजय मिश्रा,निशांत यादव,अभ्युदय मिश्रा के साथ शिविर में मौजूद रहें ।शिविर में सुबह से ही आम नागरिकों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हुआ।शिविर में नए राशन कार्ड बनवाने व नाम जोड़ने,राजस्व वसुली,पीएम आवास,सफाई से सम्बंधित आवेदन,अतिक्रमण से सम्बंधित शिकायत, आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, पीएम स्वनिधि, निराश्रित पेंशन,विद्युत तथा पेयजल, सड़क एवं नाली निर्माण, श्रम कार्ड, जाति प्रमाण पत्र और आयुष्मान कार्ड,आजीविका मिशन व बिजली आदि से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए।शिविर में अधिकारी/कर्मचारी द्वारा गंभीरता के साथ हितग्राही मूलक योजनाओं का लाभ दिलाया।शिविर में विभिन्न विभागों को 98 आवेदन प्राप्त हुए। जिसमें से 20 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया। अन्य 78 आवेदनों पर प्रक्रिया के तहत कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जिसका निराकरण जल्द ही किया जाएगा। इस अवसर पर संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
261005174504823

विज्ञापन

Advertisement