14 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

दुर्ग कांग्रेस भवन में हुआ भव्य सुंदरकांड पाठ, भक्तिमय हुआ माहौल

OM Darpan

Apr 07, 2026 05:17 am 213 views
दुर्ग कांग्रेस भवन में हुआ भव्य सुंदरकांड पाठ, भक्तिमय हुआ माहौल

Durg Congress Bhawan Sundarkand Path Durg Congress Bhawan Sundarkand Path

दुर्ग (ओमदर्पण न्यूज़)।

हनुमान जयंती के पावन अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी, दुर्ग शहर द्वारा राजीव भवन (कांग्रेस भवन) में सुंदरकांड पाठ, भजन-कीर्तन और संकीर्तन का भव्य आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, कांग्रेसजनों और नगरवासियों ने हिस्सा लिया और प्रभु श्रीराम व बजरंगबली का आशीर्वाद प्राप्त किया।

कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत पूजन-अर्चन और दीप प्रज्वलन के साथ की गई। इसके बाद विद्वान पंडितों और भजन मंडलियों द्वारा सामूहिक रूप से सुंदरकांड का पाठ किया गया। पाठ के दौरान उपस्थित श्रद्धालु पूरी श्रद्धा के साथ भक्ति रस में डूबे नजर आए। भगवान श्रीराम, माता सीता और संकटमोचन हनुमान की आराधना के बीच संकीर्तन में प्रस्तुत भजनों ने पूरे वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया। कार्यक्रम के समापन पर विशाल भंडारे और प्रसादी वितरण का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक प्रसाद ग्रहण किया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

हनुमान जन्मोत्सव शक्ति और सेवा का प्रतीक: बाकलीवाल

इस अवसर पर दुर्ग शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल ने सभी को हनुमान जन्मोत्सव की बधाई दी। बाकलीवाल ने कहा कि हनुमान जन्मोत्सव केवल एक धार्मिक पर्व नहीं है, बल्कि यह शक्ति, सेवा, समर्पण और धर्म के प्रति अटूट आस्था का प्रतीक है। सुंदरकांड पाठ और संकीर्तन से समाज में सकारात्मक ऊर्जा, भाईचारे और आध्यात्मिक चेतना का संचार होता है।

भक्ति का महत्व बताते हुए बाकलीवाल ने कहा कि भगवान श्रीराम ने माता शबरी को नौ प्रकार की भक्ति (नवधा भक्ति) का मार्ग बताया था। उन्होंने संत संग, कथा श्रवण, गुरु सेवा, प्रभु गुणगान, मंत्र जाप और सदाचार को जीवन में अपनाने का संदेश दिया। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस परिवार सदैव ऐसे सामाजिक और धार्मिक आयोजनों के माध्यम से समाज में सद्भाव और एकता को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है।

 इस भव्य धार्मिक आयोजन में पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, पूर्व विधायक अरुण वोरा, राजेंद्र साहू, मुकेश चंद्राकर, आर.एन. वर्मा, मनीष बंछोर, क्षितिज चंद्राकर, संजय कोहले, दीपक दुबे, देवेंद्र देशमुख, राय सिंह ढिकोला, कौशल किशोर सिंह, अजय शर्मा, गुरदीप भाटिया, आनंद ताम्रकार, देवीश्री साहू, कन्या ढीमर, रत्ना नरमदेव, प्रेमलता साहू, अब्दुल गनी, दीपक साहू, अजय मिश्रा, निकिता मिलिंद, अनूप वर्मा, सनी साहू, धनंजय साहू, गौरव उमरे, सुशील भारद्वाज, ओमप्रकाश जोशी, त्रिशरण डोंगरे, सोनू साहू, आदित्य नारंग, राजकुमार पाली, नंदकिशोर शर्मा, प्रकाश जोशी, नंदा राउत, दुष्यंत देवांगन, दीपक जैन, संजय बतरा, खुर्शीद अहमद, चंद्रशेखर पारख, मुकेश साहू, हेमा साहू, विनोद सेन, शंकर ठाकुर, बिजेंद्र भारद्वाज, सुनीत घोष, बृजलाल पटेल, शत्रुहन चक्रधारी, रमेश पटेल, मनीषा सोनी, मनोज सिन्हा, अविनाश यादव, चंद्रमोहन गभने और लोकेश प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260914165506652

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

पेज 2 / 344