21 अक्टूबर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

वीर जवानों के शौर्य व बलिदान से छत्तीसगढ़ में शुरू हुआ शांति का नया अध्याय

शेयर करें

OM Darpan

Oct 21, 2026 11:47 pm 366 views
वीर जवानों के शौर्य व बलिदान से छत्तीसगढ़ में शुरू हुआ शांति का नया अध्याय

छत्तीसगढ़ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि


पुलिस स्मृति दिवस पर मुख्यमंत्री ने अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि, शहीद परिवारों का किया सम्मान

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement


रायपुर। छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खिलाफ मिली निर्णायक सफलता वीर जवानों के अदम्य साहस और सर्वोच्च बलिदान का ही परिणाम है। दशकों तक नक्सल हिंसा का दंश झेलने वाले बस्तर सहित प्रदेश के दूरस्थ अंचलों में आज शांति, सुरक्षा और विश्वास का नया माहौल कायम हुआ है। यह बातें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 21 अक्टूबर को पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर माना स्थित चौथी वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के प्रांगण में आयोजित परेड को संबोधित करते हुए कहीं।


मुख्यमंत्री ने अमर शहीदों को नमन करते हुए स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित किया। इस दौरान उन्होंने शहीद पुलिस अधिकारियों और जवानों के परिजनों को शॉल, श्रीफल व स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार शहीद परिवारों के सम्मान और कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और हर परिस्थिति में उनके साथ खड़ी है। 21 अक्टूबर 1959 को लद्दाख सीमा पर चीनी सैनिकों का सामना करते हुए शहीद हुए 10 वीर जवानों की शौर्यगाथा को याद करते हुए उन्होंने कहा कि यह दिन राष्ट्रसेवा की महान परंपरा को आगे बढ़ाने का संकल्प लेने का अवसर है।


भय की जगह पहुंच रही विकास की रोशनी

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कुशल मार्गदर्शन में नक्सलवाद के खात्मे का संकल्प अब साकार हो रहा है। जिन इलाकों में कभी खौफ का साया था, वहां अब नियद नेल्लानार योजना, पीएम जनमन और धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के जरिए बुनियादी सुविधाएं तेजी से पहुंच रही हैं। पुलिस बल के आधुनिकीकरण पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि सफलता के बाद अब शांति को स्थायी बनाने और विकास की गति तेज करने की जिम्मेदारी है।


एक साल में 84 नक्सली ढेर, 6 जवान हुए शहीद

कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि सुरक्षा बलों ने नक्सलवाद को पीछे धकेलने में असाधारण पराक्रम दिखाया है। एक सितंबर 2025 से 31 अगस्त 2026 की अवधि में नक्सलवाद के विरुद्ध निर्णायक लड़ाई में कई जवानों ने वीरगति प्राप्त की। जवानों के साथ उनके परिवारों का त्याग भी महान है। वहीं, पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम ने आंकड़े साझा करते हुए बताया कि बीते एक साल (1 सितंबर 2025 से 31 अगस्त 2026 तक) में सुरक्षा बलों की संयुक्त कार्रवाइयों में 84 नक्सली मारे गए हैं। इसी अवधि में प्रदेश के छह वीर जवानों ने अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है।


शहीद वाटिका में अर्पित किए श्रद्धासुमन

कार्यक्रम के पश्चात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा राजीव स्मृति वन स्थित शहीद वाटिका पहुंचे। यहां उन्होंने अमर जवान स्तंभ और शहीद जवानों के नामों की पट्टिका पर पुष्प अर्पित कर उनके अदम्य साहस को स्मरण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन वीर सपूतों का शहादत प्रदेश की स्मृतियों में हमेशा अमर रहेगी।

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
261022030040817

विज्ञापन

Advertisement