15 अक्टूबर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

ऑनलाइन गेम की लत ने ली युवक की जान, 21 हजार रुपये हारने के बाद किया आत्महत्या

शेयर करें

OM Darpan

Aug 19, 2024 05:56 pm 183 views
ऑनलाइन गेम की लत ने ली युवक की जान, 21 हजार रुपये हारने के बाद किया आत्महत्या
[smartslider3 slider=2]
   
  • बिलासपुर के मंगला में ऑनलाइन गेमिंग की लत के चलते एक युवक ने आत्महत्या कर ली, पुलिस ने जांच के लिए मोबाइल जब्त किया।

बिलासपुर।  बिलासपुर मंगला के संकटमोचन वाटिका कालोनी में रहने वाले एक 21 वर्षीय युवक ने ऑनलाइन गेम में 21 हजार रुपये हारने के बाद आत्महत्या कर ली। युवक ने शनिवार की रात अपने घर में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। स्वजनों ने जब उसे फांसी पर झूलते देखा, तो वे तुरंत उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक पूछताछ के बाद पुलिस ने युवक के मोबाइल को जब्त कर लिया है, जिससे घटना के वास्तविक कारणों की जांच की जाएगी। पुलिस अधिकारी प्रदीप आर्य ने बताया कि युवक पर 21 हजार रुपये की उधारी का दबाव था, जिसे वह ऑनलाइन गेम में हार चुका था। इस आर्थिक दबाव ने उसे इतना तोड़ दिया कि उसने आत्महत्या जैसा कठोर कदम उठाया।  
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
261015082134338

विज्ञापन

Advertisement