17 अक्टूबर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

बस्तर पुलिस ने अपराधियों पर कसा शिकंजा, किरायेदारों की निगरानी और कॉम्बिंग गश्त से शहर में बढ़ी सुरक्षा

शेयर करें

OM Darpan

Aug 17, 2024 06:45 am 166 views
बस्तर पुलिस ने अपराधियों पर कसा शिकंजा, किरायेदारों की निगरानी और कॉम्बिंग गश्त से शहर में बढ़ी सुरक्षा
[smartslider3 slider=2]

पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन में बस्तर में मुसाफिरों और गुण्डा बदमाशों की सघन चेकिंग; आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश

जगदलपुर (कौशल संदुजा)। बस्तर पुलिस द्वारा अपराधियों और आपराधिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जा रही है। पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग के नेतृत्व में, जिले में पारंपरिक पुलिस प्रक्रियाओं के तहत मुसाफिरों, गुण्डा बदमाशों, और निगरानी अपराधियों की सघन चेकिंग की जा रही है। पिछले सप्ताह, शहर के विभिन्न क्षेत्रों में कॉम्बिंग गश्त कर, जिला बदर किए गए बदमाशों को पकड़ा गया और उनके खिलाफ विधिवत कार्यवाही की गई। कालीपुर अटल आवास, सनसिटी अटल आवास, गंगा मुण्डा, नया मुण्डा, आड़ावाल, और शांतिनगर जैसे क्षेत्रों में नगर पुलिस अधीक्षक उदित पुष्कर (भा.पु.से.), उप पुलिस अधीक्षक दिलीप कोसले, और नासिर बाठी की अगुवाई में गठित टीमों द्वारा बाहर से आए मुसाफिरों और किरायेदारों की जानकारी जुटाई गई। इस प्रक्रिया में, बस्तर पुलिस ने सोशल मीडिया (व्हॉट्सअप ग्रुप) के माध्यम से भी नागरिकों से अपील की है कि वे अपने आसपास किसी भी संदिग्ध व्यक्ति की जानकारी पुलिस को प्रदान करें। इस कार्यवाही के तहत, पुलिस ने शहर में बाहरी व्यक्तियों के आगमन पर सख्त निगरानी रखते हुए आपराधिक गतिविधियों और सामाजिक वैमनस्यता पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से किरायेदारों के दस्तावेज और फोटो सहित जानकारी जुटाई है।
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
261017145713418

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

पेज 6 / 221