24 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

बस्तर की मासूम प्रेरणा के दिल की सफल सर्जरी, RBSK टीम की पहल से मिला नया जीवन

शेयर करें

OM Darpan

Sep 25, 2026 02:38 am 361 views
बस्तर की मासूम प्रेरणा के दिल की सफल सर्जरी, RBSK टीम की पहल से मिला नया जीवन

बस्तर। बस्तर जिले के दरभा विकासखंड अंतर्गत ग्राम लेण्ड्रा की मासूम प्रेरणा के दिल की रायपुर में सफल ओपन हार्ट सर्जरी की गई है। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) की टीम ने स्कूल में जांच के दौरान इस गंभीर बीमारी की पहचान की थी।

प्रेरणा को चंद कदम चलने पर भी सांस फूलने और शरीर में भारी थकान की समस्या होती थी। इस कारण वह सामान्य बच्चों की तरह खेल-कूद नहीं पा रही थी और उसके माता-पिता इलाज के लिए परेशान थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

स्कूल में हुई बीमारी की पहचान

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दरभा की आरबीएसके टीम जब स्वास्थ्य परीक्षण के लिए स्कूल पहुंची, तो डॉक्टरों ने प्रेरणा की स्थिति को गंभीरता से लिया। जांच के बाद हृदय रोग की आशंका होने पर उसे तत्काल उच्च संस्थान भेजा गया।

रायपुर के एसएमसी अस्पताल में वरिष्ठ विशेषज्ञ डॉ. एसएस मोहंती ने इको टेस्ट किया। जांच में पुष्टि हुई कि बच्ची के दिल को बचाने के लिए तुरंत ओपन हार्ट सर्जरी की जरूरत है।

डॉक्टरों ने किया सफल ऑपरेशन

खंड चिकित्सा अधिकारी दरभा और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय के सहयोग से बच्ची को रायपुर ले जाया गया। डॉ. मोहंती और उनकी सर्जिकल टीम ने जटिल ऑपरेशन को सफलतापूर्वक संपन्न किया।

सर्जरी के बाद प्रेरणा अब पूरी तरह स्वस्थ है और स्कूल जाने लगी है। वह अब मैदान में अन्य बच्चों के साथ बिना थके खेल रही है और उसकी सांसें नहीं फूलती हैं।

बच्ची को दोबारा सामान्य जीवन में देख माता-पिता ने स्वास्थ्य विभाग का आभार जताया है। डॉक्टरों की तत्परता से समय रहते प्रेरणा का मुफ्त इलाज संभव हो सका है।

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260925033420917

विज्ञापन

Advertisement