14 अक्टूबर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेमेतरा पुलिस का बड़ा एक्शन - CEIR पोर्टल से खोज निकाले 16 लाख रुपये के 80 गुम मोबाइल

शेयर करें

OM Darpan

Oct 14, 2026 02:52 pm 784 views
बेमेतरा पुलिस का बड़ा एक्शन - CEIR पोर्टल से खोज निकाले 16 लाख रुपये के 80 गुम मोबाइल


बेमेतरा। अक्सर मोबाइल गुम होने के बाद लोगों को उसके मिलने की उम्मीद न के बराबर रहती है, लेकिन बेमेतरा पुलिस ने लोगों की इस खोई हुई उम्मीद को वापस लौटाया है। पुलिस ने सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर (CEIR) पोर्टल का बेहतरीन तकनीकी इस्तेमाल करते हुए 80 गुम मोबाइल फोन बरामद किए हैं। करीब 16 लाख 50 हजार रुपये की कीमत वाले इन स्मार्टफोन्स को पुलिस ने उनके असली मालिकों को सुरक्षित सौंप दिया है। लंबे समय बाद अपना खोया हुआ मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement


अब तक डेढ़ करोड़ रुपये के फोन हुए रिकवर

दुर्ग रेंज के आईजीपी अभिषेक शांडिल्य और पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल के नेतृत्व में यह विशेष सर्च अभियान चलाया जा रहा है। यह कोई पहला मामला नहीं है जब पुलिस ने इतनी बड़ी संख्या में फोन बरामद किए हैं। इस अभियान के तहत अब तक कुल 892 गुम मोबाइल सफलतापूर्वक खोजे जा चुके हैं। अधिकारियों के अनुसार इन मोबाइलों की कुल अनुमानित कीमत लगभग एक करोड़ 50 लाख रुपये है, जिन्हें ट्रेस करने के बाद उनके वास्तविक मालिकों तक पहुंचाया जा चुका है।


साइबर सेल टीम की ट्रैकिंग लाई रंग

मोबाइलों को वापस लाने की इस बड़ी सफलता के पीछे साइबर सेल और स्थानीय पुलिस की लंबी मेहनत शामिल है। साइबर नोडल अधिकारी व बेरला एसडीओपी रुचि वर्मा और साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक मयंक मिश्रा के निर्देशन में टीम ने सर्विलांस तकनीक का सटीक इस्तेमाल किया। इस ट्रैकिंग अभियान में प्रधान आरक्षक मोहित चेलक, लोकेश सिंह, भूषण ठाकुर के साथ-साथ आरक्षक विनोद सिंह राजपूत, पंचराम घोरबंधे, नुरेश वर्मा, संजय पाटिल, जय किशन साहू, संतोष धीवर, यशवंत यादव और संजय साहू ने लगातार मॉनिटरिंग कर अहम भूमिका निभाई।


पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से न सिर्फ साइबर तकनीक के प्रभावी उपयोग का सटीक उदाहरण पेश हुआ है, बल्कि आम जनता-पुलिस के बीच विश्वास का रिश्ता भी पहले से कहीं अधिक मजबूत हुआ है।

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
261014172005489

विज्ञापन

Advertisement