11 अक्टूबर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

पीएम स्वनिधि योजना बनी छोटे कारोबारियों का सहारा, 15 हजार के लोन से महादेव ने शुरू की फलों की दुकान

शेयर करें

OM Darpan

Oct 12, 2026 01:21 am 460 views
पीएम स्वनिधि योजना बनी छोटे कारोबारियों का सहारा, 15 हजार के लोन से महादेव ने शुरू की फलों की दुकान


पाली।

छोटे पूंजी निवेश से अपना व्यवसाय शुरू करने की चाह रखने वालों के लिए पीएम स्वनिधि योजना एक बड़ा सहारा बनकर उभरी है। नगर पंचायत पाली में इस योजना के जरिए छोटे व्यापारी आर्थिक रूप से सशक्त होकर अपने परिवार का बेहतर भरण-पोषण कर रहे हैं। इसी योजना का लाभ उठाकर महादेव पटेल ने भी अपने जीवन को एक नई दिशा दी है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement


ठेले पर फलों की दुकान से संवारी आर्थिक स्थिति

महादेव पटेल पहले सीमित स्तर पर सब्जी बेचकर बमुश्किल अपने परिवार का गुजारा करते थे। आमदनी कम होने के कारण बच्चों की शिक्षा और घरेलू जरूरतें पूरी करना उनके लिए एक बड़ी चुनौती थी। इसी बीच उन्हें पीएम स्वनिधि योजना के तहत पहली बार 15 हजार रुपये का ऋण मिला। इस पूंजी से उन्होंने अपनी पत्नी सुलेखा पटेल के साथ ठेले पर फलों की दुकान शुरू की। अब उनकी आय में इजाफा हुआ है और परिवार को एक मजबूत आर्थिक संबल मिला है।


योजना से मिला नया आत्मविश्वास

महादेव बताते हैं कि पहले छोटी-मोटी बिक्री से घर चलाना काफी संघर्षपूर्ण था, लेकिन 15 हजार रुपये की मदद से उन्हें नई शुरुआत करने का मौका मिला। उन्होंने इस योजना के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आभार जताते हुए कहा कि इससे छोटे व्यापारियों का आत्मविश्वास बढ़ा है। अब वे अपने बच्चों की पढ़ाई और उनके बेहतर भविष्य पर ध्यान केंद्रित कर पा रहे हैं।


अन्य कारोबारी भी बन रहे आत्मनिर्भर

नगर पंचायत पाली में महादेव के अलावा अन्य छोटे कारोबारी भी इस योजना से स्वावलंबी बन रहे हैं। ऋण की मदद से प्रमोद पटेल बीज विक्रय का काम कर रहे हैं, वहीं गौरी प्रजापति सिलाई के माध्यम से आत्मनिर्भर बनी हैं। इसके अलावा रोशन पटेल पान दुकान का संचालन कर अपने परिवार की आजीविका को मजबूत कर रहे हैं। स्वरोजगार के इन प्रयासों से क्षेत्र के छोटे व्यापारी आत्मनिर्भरता की ओर तेजी से कदम बढ़ा रहे हैं।

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
261012024323315

विज्ञापन

Advertisement