11 अक्टूबर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

शेयर बाजार में निवेश का नया मौका, 14 अक्टूबर से खुलेगा फ्यूजन सीएक्स का 702 करोड़ रुपये का आईपीओ

शेयर करें

OM Darpan

Oct 12, 2026 02:19 am 757 views
शेयर बाजार में निवेश का नया मौका, 14 अक्टूबर से खुलेगा फ्यूजन सीएक्स का 702 करोड़ रुपये का आईपीओ


मुंबई। ग्राहक अनुभव सेवाओं और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) डेटा इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में काम करने वाली कंपनी फ्यूजन सीएक्स लिमिटेड शेयर बाजार में कदम रखने जा रही है। निवेशकों के लिए कंपनी का 702 करोड़ रुपये का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) 14 अक्टूबर को खुलेगा। खुदरा निवेशक इस इश्यू में 16 अक्टूबर तक अपना पैसा लगा सकेंगे। वहीं, बड़े एंकर निवेशकों के लिए बोली एक दिन पहले 13 अक्टूबर को ही खोल दी जाएगी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement


275 से 289 रुपये तय हुआ प्राइस बैंड

कंपनी ने अपने शेयरों के लिए 275 रुपये से लेकर 289 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड निर्धारित किया है। इस आईपीओ के जरिए कुल 702 करोड़ रुपये जुटाए जाएंगे। इसमें 500 करोड़ रुपये के बिल्कुल नए शेयर (फ्रेश इश्यू) जारी किए जाएंगे। इसके अलावा कंपनी के प्रमोटर्स और मौजूदा निवेशक ऑफर फॉर सेल (ओएफएस) के तहत अपने 202 करोड़ रुपये के शेयरों की बिक्री करेंगे।


कर्ज चुकाने और कारोबार विस्तार पर जोर

आईपीओ के जरिए बाजार से जुटाई गई रकम का मुख्य इस्तेमाल कंपनी अपनी वित्तीय सेहत सुधारने और कारोबार को बढ़ाने में करेगी। नए शेयरों से मिलने वाली शुद्ध रकम में से 275 करोड़ रुपये का उपयोग कंपनी का कर्ज चुकाने के लिए किया जाएगा। इसके साथ ही 61 करोड़ रुपये सहायक कंपनियों में निवेश किए जाएंगे। बाकी बची हुई रकम का इस्तेमाल कारोबार के विस्तार और कंपनी की अन्य सामान्य कॉरपोरेट जरूरतों को पूरा करने में होगा।


कर्ज का बोझ कम करने और अपनी परिचालन क्षमता को मजबूत करने की इस रणनीति को कंपनी के भविष्य के लिए बेहद अहम माना जा रहा है। अब बाजार के जानकारों और निवेशकों की नजर इस बात पर टिकी है कि खुलने के बाद इस आईपीओ को कैसा रिस्पॉन्स मिलता है।

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
261012031325867

विज्ञापन

Advertisement