एचडी फायर प्रोटेक्ट का आईपीओ 13 से, 258-271 रुपये तय हुआ प्राइस बैंड
OM Darpan
मुंबई: दमकल सुरक्षा और फायर प्रोटेक्शन समाधान देने वाली कंपनी एचडी फायर प्रोटेक्ट लिमिटेड का आईपीओ 13 अक्टूबर को खुलेगा। निवेशक इस इश्यू में 15 अक्टूबर तक बोली लगा सकेंगे, जबकि एंकर निवेशकों के लिए यह 12 अक्टूबर को ही खुल जाएगा।
पूरी तरह ऑफर फॉर सेल
कंपनी ने 5 रुपये के फेस वैल्यू वाले शेयर के लिए 258 से 271 रुपये का प्राइस बैंड निर्धारित किया है। निवेश के लिए न्यूनतम 55 शेयरों का एक लॉट होगा और इसके बाद 55 के गुणक में ही आवेदन किया जा सकेगा। यह आईपीओ पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल है, इसमें कोई नया शेयर जारी नहीं होगा। इसके तहत प्रमोटर हरीश नरशी धरमशी 89,83,700 शेयर और कुसुम हरीश धरमशी 1,73,00,800 शेयर बेचेंगे। इश्यू में कुल 2,62,84,500 शेयर बिक्री के लिए रखे गए हैं। शेयरों की लिस्टिंग बीएसई और एनएसई पर होगी।
जरूरी खबरें
विज्ञापन