8 अक्टूबर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

जामुल में नपा अध्यक्ष के नेतृत्व में निकली सेवा ज्योति यात्रा, वार्ड-16 में लगा सेवा सेतु शिविर

शेयर करें

OM Darpan

Oct 07, 2026 09:42 pm 485 views
जामुल में नपा अध्यक्ष के नेतृत्व में निकली सेवा ज्योति यात्रा, वार्ड-16 में लगा सेवा सेतु शिविर


जामुल।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

नगर पालिका जामुल क्षेत्र में नपा अध्यक्ष ईश्वर सिंह ठाकुर के नेतृत्व में सेवा ज्योति भव्य यात्रा निकाली गई। नगर भ्रमण करने के बाद यह यात्रा जामुल पालिका कार्यालय में समाप्त हुई।


हर पात्र तक योजनाएं पहुंचाना लक्ष्य

नपा अध्यक्ष ने बताया कि 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान जारी रहेगा। इसी के तहत वार्ड-16 के मंगल भवन में सेवा सेतु शिविर लगाया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य हर पात्र नागरिक को योजनाओं का लाभ दिलाना और विकसित भारत 2047 के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाना है। शिविर में आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड, पेंशन, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, प्रधानमंत्री आवास, पीएम स्वनिधि, नल-जल योजना, व्यापार अनुज्ञप्ति और निवासी प्रमाण पत्र से संबंधित सुविधाएं दी जा रही हैं।

इस दौरान पार्षद कविता विश्वाल, रेखराम बंछोर, रामदुलार साहू, चुम्मन वर्मा, सीएमओ रमाकांत साहू, मंडल अध्यक्ष प्रशांत गुप्ता, मंडल प्रभारी पूनम शुक्ला, अरुण सिंह, दुर्योधन साहू, मनीष साहू, दीपक सिंह, बाली बर्मन, अनुप राय, संजय यादव, संजय शर्मा, मेघनाथ साहू, रश्मि वर्मा, सचिन भागवत और विनायक गर्ग सहित बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित थे।

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
261009003344638

विज्ञापन

Advertisement