7 अक्टूबर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

सेवा सेतु शिविर बना वरदान: बच्चों की पढ़ाई के लिए विरेन्द्र को मिली नई उम्मीद

शेयर करें

OM Darpan

Oct 08, 2026 03:52 am 454 views
सेवा सेतु शिविर बना वरदान: बच्चों की पढ़ाई के लिए विरेन्द्र को मिली नई उम्मीद


मरवाही (जीपीएम)। सेवा संकल्प अभियान के तहत गांव-गांव में लग रहे सेवा सेतु शिविर ग्रामीणों के लिए लाभकारी साबित हो रहे हैं। जिले के मरवाही विकासखंड के ग्राम पंचायत कटरा में आयोजित ऐसा ही एक शिविर ग्राम उषाढ़ निवासी विरेन्द्र सिंह के लिए नई उम्मीद लेकर आया। यहां उन्हें श्रम विभाग की मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना की जानकारी मिली और उन्होंने मौके पर ही अपने बच्चों की शिक्षा के लिए आवेदन किया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement


एक ही जगह मिली सुविधा

शिविर की सबसे बड़ी खासियत यह रही कि विरेन्द्र को योजना को समझने और आवेदन करने के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़े। शिविर में मौजूद श्रम विभाग के कर्मचारियों ने उन्हें बताया कि यह योजना पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चों की शिक्षा में मदद के लिए संचालित है। पात्रता और सहायता की पूरी जानकारी मिलने के बाद विरेन्द्र ने मौके पर ही आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर आवेदन कर दिया।


पढ़ाई का आर्थिक बोझ होगा कम

विरेन्द्र सिंह ने बताया कि आर्थिक तंगी के बीच बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाना परिवार के लिए एक बड़ी चुनौती थी। मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना से मिलने वाली मदद बच्चों की पढ़ाई निरंतर जारी रखने में बड़ा सहारा बनेगी। उन्होंने कहा कि गांव के करीब शिविर लगने से उन्हें इस जनकल्याणकारी योजना का पता चला, जो उनके बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए उपयोगी साबित होगी।


आसान हो रही योजनाओं तक पहुंच

सेवा सेतु शिविरों के जरिए प्रशासन विभिन्न विभागों की योजनाओं को सीधे ग्रामीणों के दरवाजे तक पहुंचा रहा है। इससे उन पात्र लोगों को भी योजनाओं से जुड़ने का सीधा अवसर मिल रहा है, जो जानकारी के अभाव में अब तक इनके लाभ से वंचित थे। विरेन्द्र सिंह के मामले ने यह साबित कर दिया है कि शासन की यह पहल असल मायनों में सार्थक हो रही है।

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
261008042859575

विज्ञापन

Advertisement