21 अगस्त को बस्तर बंद: आरक्षण के समर्थन में सर्व अनुसूचित जाति एवं जनजाति समाज का बड़ा आंदोलन
OM Darpan
Aug 17, 2024 07:08 am
344 views
17 Aug 2024
[smartslider3 slider=2]
सर्व अनुसूचित जाति एवं जनजाति समाज के पदाधिकारीयों ने बस्तर जिले में व्यापक बंद की तैयारी की, सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ जुटेगी जनसमर्थन।
जगदलपुर (कौशल संदुजा)। बस्तर में 21 अगस्त 2024 को प्रस्तावित भारत बंद के संदर्भ में सर्व अनुसूचित जाति एवं जनजाति समाज के पदाधिकारीयों ने जगदलपुर में विभिन्न संगठनों और अधिकारियों के साथ व्यापक चर्चा की। इस बंद का आयोजन सुप्रीम कोर्ट द्वारा अनुसूचित जाति और जनजाति के आरक्षण के संबंध में दिए गए फैसले के विरोध में किया जा रहा है।
समाज के संभागीय अध्यक्ष प्रकाश ठाकुर ने बताया कि पूरे बस्तर संभाग में इस बंद को सफल बनाने के लिए विभिन्न संगठन और समाज के लोग समर्थन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बस्तर बंद के दौरान सभी व्यापारिक संस्थाएं, हाट बाजार, और शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे, जबकि आवश्यक सेवाओं को छूट दी जाएगी।
वहीं, सर्व अनुसूचित जाति समाज के जिलाध्यक्ष विक्रम लहरे ने बताया कि बंद के दौरान नगर में युवाओं की टीमें सुबह से ही बाइक पर भ्रमण करती रहेंगी और दोपहर 1 बजे धरमपूरा पीजी कॉलेज के पास एकत्र होंगी। इसके बाद, बाबा भीमराव अंबेडकर की स्मृति चिह्न के पास नमन कर बंद का समापन किया जाएगा।
परिसंघ के जिलाध्यक्ष सतीश वानखड़े ने भी सभी ग्रामीण और शहरी निवासियों से इस बंद में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की, ताकि उनकी आवाज़ सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचे।
इस आंदोलन को सफल बनाने के लिए विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों से एक दिवसीय सामूहिक अवकाश लेकर आंदोलन में शामिल होने की अपील की गई है।
इस निर्णय के समर्थन में बस्तर के विभिन्न संगठनों और समाज के प्रमुख लोग उपस्थित थे, जिन्होंने इस बंद को सफल बनाने के लिए अपना पूरा सहयोग देने का वादा किया।
Tags
जरूरी खबरें
विज्ञापन