19 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

प्रधानमंत्री के 25 साल के सेवाकाल पर मनेगा उत्सव, शाम को दीप प्रज्ज्वलित करेंगे नागरिक

शेयर करें

OM Darpan

Sep 15, 2026 11:45 pm 742 views
प्रधानमंत्री के 25 साल के सेवाकाल पर मनेगा उत्सव, शाम को दीप प्रज्ज्वलित करेंगे नागरिक

  • प्रधानमंत्री के जन्मदिन और 25 साल के सेवाकाल पर मंत्री टंकराम वर्मा ने प्रदेशवासियों से की दीप प्रज्ज्वलित करने की अपील

बलौदाबाजार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 17 सितंबर को जन्मदिन और सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने पर प्रदेश में उत्सव मनेगा। राजस्व एवं जिला प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा ने प्रदेशवासियों से इस शाम अपने घरों, दुकानों और सार्वजनिक स्थलों पर दीपक जलाने की अपील की है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

मंत्री ने प्रधानमंत्री के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना के लिए यह आह्वान किया। उन्होंने नागरिकों से आग्रह किया कि वे मिट्टी के दीये जलाकर इस अभियान का हिस्सा बनें। इसका उद्देश्य प्रधानमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करना है।

तिल्दा में कुम्हारों से खरीदे दीये

स्थानीय कारीगरों को प्रोत्साहित करने के लिए मंत्री टंकराम वर्मा बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के तिल्दा क्षेत्र स्थित मोहभट्ठा पारा पहुंचे। यहां उन्होंने स्वयं मिट्टी के दीये खरीदे और 'वोकल फॉर लोकल' के संदेश को आगे बढ़ाया। उन्होंने माटी के शिल्पकारों को संबल देने की बात कही।

25 साल का सेवाकाल मिसाल

मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री का 25 वर्षों का सेवाकाल त्याग, निष्ठा और संकल्प का उदाहरण है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि हर परिवार कम से कम एक मिट्टी का दीपक जलाकर प्रधानमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करे। उन्होंने इसे राष्ट्रसेवा और समर्पण का प्रतीक बताया।

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260920022805326

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

पेज 9 / 189