असम बाढ़ राहत के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने दिए 5 करोड़
OM Darpan
Aug 10, 2026 04:05 am
1,092 views
10 Aug 2026
-
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा से दूरभाष पर बात कर ली हालात की जानकारी
▬ पुनर्वास कार्यों में मिलेगा सहयोग ▬
छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से दी जाने वाली 5 करोड़ रुपये की यह सहायता राशि असम में चल रहे राहत एवं पुनर्वास कार्यों में सहयोग के लिए प्रदान की जाएगी।▬ एकजुटता के साथ खड़ा छत्तीसगढ़ ▬
मुख्यमंत्री साय ने बाढ़ के कारण प्रभावित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदा की इस कठिन घड़ी में छत्तीसगढ़ की जनता असम के भाई-बहनों के साथ पूरी एकजुटता से खड़ी है।जरूरी खबरें
विज्ञापन