14 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

असम बाढ़ राहत के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने दिए 5 करोड़

OM Darpan

Aug 10, 2026 04:05 am 1,093 views
असम बाढ़ राहत के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने दिए 5 करोड़
 
  • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा से दूरभाष पर बात कर ली हालात की जानकारी

  रायपुर। असम में बाढ़ से उत्पन्न गंभीर परिस्थितियों के बीच छत्तीसगढ़ सरकार प्रभावित लोगों की सहायता के लिए 5 करोड़ रुपये की सहायता राशि देगी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मानवीय संवेदना और अंतरराज्यीय सहयोग की भावना के तहत यह निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री साय ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा से दूरभाष पर चर्चा कर राज्य में बाढ़ से उत्पन्न वर्तमान परिस्थितियों की जानकारी ली।

▬ पुनर्वास कार्यों में मिलेगा सहयोग ▬

छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से दी जाने वाली 5 करोड़ रुपये की यह सहायता राशि असम में चल रहे राहत एवं पुनर्वास कार्यों में सहयोग के लिए प्रदान की जाएगी।

▬ एकजुटता के साथ खड़ा छत्तीसगढ़ ▬

मुख्यमंत्री साय ने बाढ़ के कारण प्रभावित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदा की इस कठिन घड़ी में छत्तीसगढ़ की जनता असम के भाई-बहनों के साथ पूरी एकजुटता से खड़ी है।  

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260914231646473

विज्ञापन

Advertisement