23 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

स्टेशनों पर गूंजेंगे छत्तीसगढ़ी लोकगीत, विशेष ट्रेन की मांग हुई तेज

शेयर करें

OM Darpan

Sep 22, 2026 06:26 pm 297 views

जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी महिला संगठन ने डीआरएम को सौंपा आवेदन

रायपुर। जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी महिला संगठन ने रेलवे के रायपुर मंडल के डीआरएम को आवेदन देकर तीज-त्योहारों और लोक पर्वों के दौरान स्टेशनों पर छत्तीसगढ़ी लोकगीत बजाने की मांग की है। संगठन ने कुंवार नवरात्रि के अवसर पर प्रमुख देवी मंदिरों के दर्शन के लिए विशेष ट्रेन चलाने का भी आग्रह किया है।

लोक संस्कृति के प्रचार का आग्रह

पार्टी ने आवेदन में कहा कि हरेली, पोरा, तीजा, भोजली, कर्मा, कुंवार नवरात, देवारी और फागुन जैसे पर्व प्रदेश की संस्कृति का हिस्सा हैं। इन अवसरों पर रायपुर मंडल के रेलवे स्टेशनों में पारंपरिक लोकगीत, लोकधुन और संगीत का नियमित प्रसारण किया जाए।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

संगठन ने 22 सितंबर 2026 को दिए ज्ञापन में 1 नवंबर को राज्य स्थापना दिवस पर भी स्टेशनों में छत्तीसगढ़ी लोक संगीत बजाने का प्रस्ताव रखा है। उनका मानना है कि इससे रेल यात्रियों को प्रदेश की समृद्ध लोककला और संस्कृति से रूबरू होने का अवसर मिलेगा।

देवी दर्शन के लिए विशेष ट्रेन

दूसरे आवेदन में कुंवार नवरात्रि के दौरान डोंगरगढ़ की बमलाई दाई, रतनपुर की महामाई, भीमखोज की खल्लारी माता और बागबाहरा के चंडी मंदिर के लिए विशेष ट्रेन चलाने की मांग की गई है। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए यह मांग रखी गई है।

संगठन ने रायपुर मंडल से बिलासपुर रेल मंडल को भी इस संबंध में प्रस्ताव भेजने का आग्रह किया है। इससे प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से आने वाले श्रद्धालुओं को मंदिरों तक पहुंचने में सुविधा होगी।

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260924035729867

विज्ञापन

Advertisement