23 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Nava Raipur Bus Fire: कर्मचारियों से भरी बस जलकर खाक, सभी सुरक्षित

शेयर करें

OM Darpan

Sep 24, 2026 01:12 am 461 views
Nava Raipur Bus Fire: कर्मचारियों से भरी बस जलकर खाक, सभी सुरक्षित

रायपुर। नवा रायपुर (Nava Raipur) के राखी थाना क्षेत्र में बुधवार शाम मंत्रालय से कर्मचारियों को लेकर लौट रही एक बस में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया। गनीमत रही कि बस में सवार सभी कर्मचारियों को समय रहते सुरक्षित नीचे उतार लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

दमकल कर्मियों ने आग पर पाया काबू

मंत्रालय में छुट्टी होने के बाद बस क्रमांक 3073 कर्मचारियों को लेकर गंतव्य के लिए रवाना हुई थी। रास्ते में आग लगने की सूचना पर पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद आग बुझाई गई, लेकिन बस का अधिकांश हिस्सा पूरी तरह जल चुका था। पुलिस अब आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच कर रही है।

कर्मचारी संघ ने रखरखाव पर उठाए सवाल

हादसे के बाद मंत्रालय कर्मचारी संघ ने बसों के रखरखाव की व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। संघ के अध्यक्ष चंद्रकांत पाण्डेय ने आरोप लगाया कि कर्मचारियों के परिवहन के लिए उपयोग होने वाली बसों के मेंटेनेंस में भारी कोताही बरती जा रही है। उन्होंने बताया कि संघ के प्रतिनिधियों ने कई बार रजिस्ट्रार शाखा के अधिकारियों से सुधार की मांग की थी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

मुख्य सचिव से होगी मामले की शिकायत

संघ का कहना है कि पूर्व में की गई शिकायतों के बावजूद बसों की हालत में सुधार नहीं हुआ। अब कर्मचारी सुरक्षा के मुद्दे पर जल्द ही मुख्य सचिव और सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव से मिलकर पूरी स्थिति की जानकारी दी जाएगी। संघ ने चेतावनी दी है कि यदि नियमित जांच और मेंटेनेंस सुनिश्चित नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा।

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260924015638757

विज्ञापन

Advertisement