मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल लाई रंग: जशपुर की अंजू यादव बनीं 'लखपति दीदी', बकरी पालन और दुकान से बदली किस्मत
OM Darpan
Aug 24, 2026 10:53 pm
650 views
24 Aug 2026
-
कुनकुरी की अंजू यादव ने स्व-सहायता समूह से जुड़कर हासिल की आर्थिक आजादी, पक्का मकान और वाहन खरीदकर पेश की मिसाल।
*** संघर्ष से समृद्धि तक का सफर ***
अंजू यादव के जीवन में बदलाव की शुरुआत स्व-सहायता समूह से जुड़ने के बाद हुई। पहले आर्थिक कठिनाइयों के कारण परिवार की जरूरतें पूरी करना उनके लिए एक बड़ी चुनौती थी। समूह के माध्यम से मिले ऋण का उपयोग उन्होंने बकरी पालन और एक फैंसी दुकान शुरू करने में किया। लगन और निरंतर प्रयास से उनकी आय बढ़ने लगी, जिससे परिवार की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ हो गई। इस आय से उन्होंने न केवल अपना पक्का मकान बनवाया, बल्कि एक वाहन भी खरीदा। उनकी यह सफलता आज क्षेत्र की अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणा का केंद्र बनी हुई है।जरूरी खबरें
विज्ञापन