मुख्यमंत्री की सेवा सेतु पहल से कोरबा के ग्रामीण की बड़ी चिंता हुई दूर
OM Darpan
Aug 06, 2026 01:39 am
457 views
06 Aug 2026
-
कोरबा के ढंगुरडीह निवासी को बच्चों की पढ़ाई के लिए चाहिए थे आय और निवास प्रमाण पत्र
-
कलेक्ट्रेट स्थित केंद्र में प्राथमिकता के साथ हुआ निराकरण, मुख्यमंत्री की पहल को सराहा
केंद्र पर मिला त्वरित मार्गदर्शन
सेवा सेतु केंद्र में तैनात कर्मचारियों ने शिव कुमार राठिया की समस्या को गंभीरता से सुना और उन्हें आवश्यक प्रक्रिया एवं दस्तावेजों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। मार्गदर्शन प्राप्त होने के बाद राठिया ने वहीं आवेदन प्रस्तुत किया। आवेदन प्राप्त होने के उपरांत नियमानुसार आवश्यक प्रक्रिया पूरी करते हुए प्रकरण का प्राथमिकता के साथ निराकरण किया गया और उन्हें निर्धारित समय-सीमा के भीतर प्रमाण पत्र उपलब्ध करा दिए गए।दफ्तरों की भागदौड़ से मिली मुक्ति
शिव कुमार राठिया ने बताया कि सेवा सेतु केंद्र के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया अत्यंत सरल और पारदर्शी रही। उन्हें किसी भी प्रकार की अनावश्यक परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। उन्होंने कहा कि यदि सेवा सेतु जैसी व्यवस्था उपलब्ध नहीं होती, तो उन्हें विभिन्न सरकारी कार्यालयों के बार-बार चक्कर लगाने पड़ते, जिससे समय और श्रम दोनों का अनावश्यक व्यय होता।सुशासन से मिल रही वास्तविक राहत
छत्तीसगढ़ शासन की इस पहल की सराहना करते हुए राठिया ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जनहित को केंद्र में रखकर संचालित इस व्यवस्था से आम नागरिकों को वास्तविक राहत मिल रही है। शासन और प्रशासन के बीच विश्वास बढ़ाने वाली यह पहल भविष्य में भी नागरिकों के लिए शासकीय सेवाओं तक त्वरित पहुंच सुनिश्चित करती रहेगी।जरूरी खबरें
विज्ञापन