20 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

भिलाई स्टील प्लांट में 10 हजार करोड़ की लोहा चोरी का दावा, विधायक रिकेश सेन ने की CBI जांच की मांग

शेयर करें

OM Darpan

Sep 21, 2026 12:10 am 365 views
भिलाई स्टील प्लांट में 10 हजार करोड़ की लोहा चोरी का दावा, विधायक रिकेश सेन ने की CBI जांच की मांग

विधायक का आरोप- 40 साल से चल रहा है चोरी का खेल, बीएसपी और सीआईएसएफ के अधिकारियों की मिलीभगत की आशंका।

भिलाई। भिलाई स्टील प्लांट (बीएसपी) में लोहा चोरी के मामले ने बड़ा मोड़ ले लिया है। विधायक रिकेश सेन ने दावा किया है कि पिछले 40 वर्षों के दौरान प्लांट से करीब 10 हजार करोड़ रुपए का लोहा चोरी किया गया है। हालांकि, पुलिस की ओर से अभी इस भारी-भरकम आंकड़े की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

विधायक रिकेश सेन ने इस घोटाले की गहराई से जांच के लिए सीबीआई (CBI) की मांग उठाई है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस बड़े खेल में कई रसूखदार जनप्रतिनिधि, भिलाई स्टील प्लांट के अधिकारी और सीआईएसएफ (CISF) के कुछ अफसर भी शामिल हो सकते हैं। सेन का मानना है कि इतने बड़े पैमाने पर हो रही चोरी को बिना मिलीभगत के अंजाम देना मुमकिन नहीं है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

फैक्ट्री एमडी और डायरेक्टर समेत 21 गिरफ्तार

लोहा चोरी मामले में पुलिस की कार्रवाई तेजी से जारी है। दो दिन पहले रसमड़ा फैक्ट्री के मैनेजिंग डायरेक्टर विनोद कुमार गर्ग और डायरेक्टर संदीप कुमार सिंह को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अब तक इस मामले में कुल 21 आरोपियों को पकड़ चुकी है। गिरफ्तार आरोपियों में से 3 फिलहाल जमानत पर बाहर हैं, जबकि 5 अन्य को कोर्ट से अग्रिम जमानत मिल चुकी है।

विधायक का दावा है कि करोड़ों की इस लूट के असली मास्टरमाइंड अभी भी कानून की पहुंच से बाहर हैं और केवल केंद्रीय एजेंसी की जांच से ही पूरे नेटवर्क का भंडाफोड़ हो सकता है।

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260921020641648

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

पेज 1 / 353