14 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

सीएम हेल्पलाइन 1076 बनी मददगार, लुण्ड्रा के पीड़ित परिवार के खाते में आई सहायता राशि

OM Darpan

Sep 09, 2026 12:14 am 367 views
सीएम हेल्पलाइन 1076 बनी मददगार, लुण्ड्रा के पीड़ित परिवार के खाते में आई सहायता राशि
  सरगुजा। सरगुजा जिले के लुण्ड्रा तहसील अंतर्गत ग्राम बकनाकला में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से हुई युवती की मौत के मामले में पीड़ित परिवार को मुआवजा राशि प्रदान की गई है। शासन की सीएम हेल्पलाइन 1076 के माध्यम से शिकायत दर्ज होने के बाद राजस्व विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सहायता राशि स्वीकृत की। मृतक युवती के चाचा निलंबर सिंह ने बताया कि भतीजी की आकस्मिक मृत्यु के बाद परिवार गहरे सदमे में था। प्राकृतिक आपदा से हुई इस क्षति के बाद शासन के प्रावधानों के तहत मिलने वाली राहत राशि के लिए परिवार को प्रशासनिक सहयोग की आवश्यकता थी। निलंबर सिंह ने अपनी समस्या के समाधान के लिए सीएम हेल्पलाइन 1076 पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद उनकी शिकायत को संबंधित राजस्व अधिकारियों तक भेजा गया, जिससे प्रकरण पर आवश्यक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू हुई।

राजस्व अमले ने किया दस्तावेजों का सत्यापन

शिकायत प्राप्त होने के बाद तहसील स्तर पर प्रकरण की जांच की गई। राजस्व विभाग की टीम ने आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन और अन्य औपचारिकताएं पूरी की। इसके बाद राजस्व पुस्तक परिपत्र (आरबीसी) खण्ड 6-4 के संशोधित प्रावधानों के तहत प्राकृतिक आपदा राहत राशि स्वीकृत की गई। पीड़ित परिवार के अनुसार, यह सहायता राशि उनके लिए आर्थिक सहारा बनी है। निलंबर सिंह ने बताया कि परिवार पहले से ही अपूरणीय क्षति के दुख से गुजर रहा था, ऐसे समय में सीएम हेल्पलाइन के माध्यम से उनकी बात शासन-प्रशासन तक पहुंची और अधिकारियों ने मुआवजा दिलाने की प्रक्रिया पूरी की।

खाते में आई मुआवजा राशि

निलंबर सिंह ने अनुभव साझा करते हुए बताया कि शिकायत के बाद तहसीलदार के माध्यम से पूरी प्रक्रिया संपन्न हुई और मुआवजा राशि सीधे बैंक खाते में आ गई। उन्होंने इस त्वरित सहायता के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया है।

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260914174209714

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

पेज 1 / 181