15 अक्टूबर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

20 वर्षों से कच्ची नाली की समस्या को लेकर महापौर से की गई मांग

शेयर करें

OM Darpan

Aug 03, 2024 11:43 pm 193 views
20 वर्षों से कच्ची नाली की समस्या को लेकर महापौर से की गई मांग
 
  • राजेंद्र नगर वार्ड 21 के निवासियों ने महापौर से पक्की नाली बनाने की की अपील, नगर निगम ने त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया

 
जगदलपुर (कौशल संदुजा)। राजेंद्र नगर वार्ड 21 में पिछले दो दशकों से कच्ची नाली की समस्या को लेकर नगर निगम से निरंतर अनुरोध किया जा रहा है। स्थानीय निवासी लक्ष्मण झा ने बताया कि 20 वर्षों से वार्डवासियों की ओर से नाली को पक्का करने की मांग की जा रही है, लेकिन अभी तक इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। इसके परिणामस्वरूप, कच्ची नाली में पानी जमा हो रहा है, जिससे मच्छर और गंदगी की समस्या उत्पन्न हो गई है।
[smartslider3 slider=2]
  नगर पालिका निगम जगदलपुर द्वारा आयोजित जन समस्या निवारण पखवाड़े के दौरान, वार्डवासियों ने डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी टाउन हॉल में महापौर सफ़ीरा साहू से मुलाकात की। महापौर ने समस्या को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभाग को त्वरित निर्माण के निर्देश दिए और आश्वासन दिया कि जल्द ही नाली का निर्माण कराया जाएगा। इसके अलावा, वार्डवासियों ने पाइपलाइन के विस्तार के लिए भी आवेदन प्रस्तुत किया। इस आवेदन को प्रस्तुत करने में बूथ अध्यक्ष सिकंदर दास, अवनीश मिश्रा, शुभम गुप्ता, माधवी मंडल, रुक्मणी यादव, प्रीतम बघेल, तारा गुप्ता, आशा साहू, मनोहर, और दिनेश झा सहित अन्य वार्डवासी शामिल थे।    

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
261015085136671

विज्ञापन

Advertisement