उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने 18 किलोमीटर पदयात्रा कर लिया बाबा भोरमदेव का आशीर्वाद
OM Darpan
Aug 04, 2026 04:24 am
351 views
04 Aug 2026
-
कवर्धा से भोरमदेव मंदिर तक 18 किलोमीटर की यात्रा में उमड़ा शिवभक्तों का हुजूम, पुष्प वर्षा से हुआ भव्य स्वागत
-
बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का दिया संदेश, विभिन्न विभागों और सामाजिक संगठनों ने सेवा स्टालों के जरिए निभाई सहभागिता
18 किलोमीटर तक हुई पुष्पवर्षा
कवर्धा से भोरमदेव मंदिर तक के पूरे 18 किलोमीटर के मार्ग में श्रद्धालुओं का जगह-जगह पुष्प गुच्छ भेंट कर और तिलक लगाकर अभिनंदन किया गया। इस दौरान ग्राम पंचायतों के पंच-सरपंच, जिला प्रशासन और विभिन्न सामाजिक संगठनों में जबरदस्त उत्साह दिखा। वन विभाग, इंजीनियर एसोसिएशन संघ, जिला प्रेस क्लब, ज्वाईन हैण्डस, ट्रक मालिक संघ और प्रायवेट स्कूल संघ ने श्रद्धालुओं की सेवा के लिए स्टॉल लगाए। इन स्टॉलों पर चाय, जूस, फल और खीर-पूरी जैसे जलपान की व्यवस्था श्रद्धालुओं और कांवड़ियों के लिए की गई थी।झांकियां बनी आकर्षण का केंद्र
वर्ष 2008 से निरंतर आयोजित हो रही इस पदयात्रा में इस बार भगवान शिव, माता पार्वती, गणेश और नंदी की जीवंत झांकियां मुख्य आकर्षण रहीं। भक्तिमय भजनों और झांकियों ने पूरे मार्ग को शिवमय बना दिया, जिसमें युवा, महिलाएं और बुजुर्ग समान रूप से शामिल हुए।
पदयात्रा के दौरान उपमुख्यमंत्री ने समनापुर के पास महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा लगाए गए 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ' स्टॉल का अवलोकन भी किया। उन्होंने बेटियों की शिक्षा और सुरक्षा के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
दिग्गजों ने बढ़ाया उत्साह
इस धार्मिक आयोजन में पूर्व संसदीय सचिव डॉ. सियाराम साहू, मोतीराम चंद्रवंशी, गौ सेवा आयोग अध्यक्ष बिसेसर पटेल, कृषक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष सुरेश चंद्रवंशी, जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी साहू और उपाध्यक्ष कैलाश चंद्रवंशी शामिल हुए। साथ ही जिला पंचायत सदस्य राम कुमार भट्ट, डॉ. वीरेन्द्र साहू, नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, कलेक्टर गोपाल वर्मा, जिला पंचायत सीईओ अभिषेक अग्रवाल और स्वामी विवेकानंद एकेडमी के छात्र-छात्राओं ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।जरूरी खबरें
विज्ञापन