भाजपा तिल्दा शहर मंडल की कार्यकारिणी में अचानक बदलाव से कार्यकर्ताओं में असंतोष, आदेश स्थगित
OM Darpan
Sep 01, 2024 06:00 am
180 views
01 Sep 2024
तिल्दा। रायपुर ग्रामीण अंतर्गत तिल्दा शहर मंडल में भाजपा की नवीन कार्यकारिणी की अचानक घोषणा से पूरे मंडल के कार्यकर्ताओं में असंतोष की लहर दौड़ गई थी। इस बदलाव ने तिल्दा शहर मंडल में भारी निराशा फैला दी थी। कार्यकर्ताओं के इस असंतोष को देखते हुए भाजपा रायपुर ग्रामीण के जिला अध्यक्ष ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी की, जिसमें उन्होंने घोषणा की कि छत्तीसगढ़ भाजपा सदस्यता अभियान के चलते तिल्दा शहर मंडल की नई कार्यकारिणी के आदेश को आगामी आदेश तक स्थगित कर दिया गया है। इस निर्णय के बाद, कार्यकारिणी की पूर्व स्थिति बहाल कर दी गई है।
इधर, पूर्व तिल्दा शहर मंडल अध्यक्ष ईश्वर यदु को उनके पद से हटाए जाने के बाद से कार्यकर्ताओं में नाराजगी व्याप्त थी। कई कार्यकर्ताओं ने इसे लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की थी। इस कारण तिल्दा शहर मंडल में रस्साकस्सी का खेल जारी है, जिसमें अलग-अलग धड़े अपनी-अपनी स्थिति मजबूत करने में लगे हुए हैं।

Tags
जरूरी खबरें
विज्ञापन