24 अक्टूबर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

योजनाओं के सही उपयोग से दुर्ग की महिला ने संवारी बेटियों की सेहत और पढ़ाई

शेयर करें

OM Darpan

Oct 01, 2026 06:20 pm 1,315 views
योजनाओं के सही उपयोग से दुर्ग की महिला ने संवारी बेटियों की सेहत और पढ़ाई

दुर्ग। शासकीय योजनाओं से मिलने वाली आर्थिक सहायता का सही इस्तेमाल कर रुआबांधा, भिलाई निवासी महिला ने अपनी दोनों बेटियों के पोषण, शिक्षा और सुरक्षित भविष्य की राह आसान की है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement


महिला को पहली बेटी के जन्म पर प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत 5 हजार रुपये की सहायता राशि मिली थी, जिसे उन्होंने बेटी के पोषण और स्वास्थ्य देखभाल में लगाया। इसके बाद दूसरी बेटी के जन्म पर इसी योजना से मिली 6 हजार रुपये की राशि का इस्तेमाल भी उसकी बेहतर देखभाल और खान-पान में किया गया।


महिला के अनुसार, महतारी वंदन योजना के तहत हर महीने मिलने वाले पैसों से बेटियों की पढ़ाई और भविष्य के लिए नियमित बचत संभव हो पा रही है। इस राशि से वे अपनी बड़ी बेटी की कोचिंग फीस दे रही हैं। इसके अलावा, आंगनबाड़ी केंद्र के सहयोग से उन्होंने अपनी बेटी का सुकन्या समृद्धि योजना में खाता खुलवाया है, जिसमें प्रतिमाह नियमित राशि जमा की जा रही है।


महिला ने केंद्र और राज्य सरकार का आभार जताते हुए कहा कि योजनाओं से मिलने वाली सहायता का सही इस्तेमाल महिलाओं को संबल देने के साथ बेटियों का भविष्य संवारने में मददगार साबित हो रहा है।

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
261024090006536

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

पेज 10 / 388