अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक इंद्रेश महाराज का 23 सितंबर को भिलाई में प्रथम आगमन
OM Darpan
Sep 19, 2026 07:40 pm
393 views
19 Sep 2026
सेक्टर-4 में केन डू पर्वत फाउंडेशन द्वारा आयोजित होगा महाराज का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन समारोह
✍️ संवाददाता
भिलाई। अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक इंद्रेश महाराज 23 सितंबर को पहली बार भिलाई की धरा पर पहुंच रहे हैं। राधारमण लाल जू की कृपा से आयोजित इस कार्यक्रम को लेकर नगर के श्रद्धालुओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है।
महाराज का यह प्रवास भिलाई केन डू पर्वत फाउंडेशन के चेयरमैन और भाजपा कार्यकर्ता अतुल पर्वत के सेक्टर-4 स्थित निवास पर होगा। केन डू पर्वत फाउंडेशन की ओर से महाराज के प्रथम नगर आगमन पर उनके आत्मीय स्वागत और अभिनंदन की विशेष तैयारियां की गई हैं।
यह भव्य आयोजन मंगलवार, 23 सितंबर को सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक हाउस नंबर 9/ए, स्ट्रीट-32, सेक्टर-4, भिलाई में रखा गया है। कार्यक्रम में फाउंडेशन के सदस्यों सहित स्थानीय नागरिक महाराज का स्वागत करेंगे।
जरूरी खबरें
विज्ञापन