18 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

पत्थलगांव में 2100 दीप प्रज्वलित कर मनाया प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन

शेयर करें

OM Darpan

Sep 18, 2026 04:00 pm 460 views
पत्थलगांव में 2100 दीप प्रज्वलित कर मनाया प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन

विधायक गोमती साय के नेतृत्व में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का हुआ आगाज

✍️ डेस्क रिपोर्ट

पत्थलगांव। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर पत्थलगांव विधायक निवास कार्यालय में 2100 दीप प्रज्वलित किए गए। यह आयोजन देशभर में आयोजित ‘सेवा के 25 वर्ष—आशीर्वाद का दीया’ एवं ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत के तहत किया गया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

इस अवसर पर पत्थलगांव विधायक एवं सरगुजा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष गोमती साय ने भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ दीप जलाकर नरेंद्र मोदी के दीर्घायु होने और सफल कार्यकाल की कामना की।

25 वर्षों के सेवा संकल्प को नमन

2100 दीपों की रोशनी के माध्यम से प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के सेवा, समर्पण एवं राष्ट्र निर्माण के संकल्प को नमन किया गया। गोमती साय ने कहा कि नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण की भावना सदैव केंद्र में रही है। ‘सेवा संकल्प अभियान’ इसी सेवा भावना को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम है।

अभियान के शुभारंभ पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने जनसेवा और जनकल्याण के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260918165006687

विज्ञापन

Advertisement