18 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

कवर्धा मेडिकल कॉलेज में पहले सत्र का हुआ आगाज

शेयर करें

OM Darpan

Sep 17, 2026 12:37 am 414 views
कवर्धा मेडिकल कॉलेज में पहले सत्र का हुआ आगाज

  • उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और सांसद संतोष पाण्डेय ने एप्रॉन, स्टेथोस्कोप और गुलाब देकर किया छात्रों का अभिनंदन

    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement

कवर्धा। कवर्धा के शासकीय मेडिकल कॉलेज में प्रथम शैक्षणिक सत्र और प्रथम बैच की पढ़ाई का औपचारिक शुभारंभ हो गया है। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा और सांसद संतोष पाण्डेय ने नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत किया।

अतिथियों ने विद्यार्थियों को एप्रॉन, स्टेथोस्कोप, पेन और गुलाब का फूल भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के दौरान डिप्टी सीएम ने छात्रों से उनकी तैयारी और सफलता के संघर्ष पर सीधा संवाद किया।

<iframe src="https://www.facebook.com/plugins/post.php?href=https%3A%2F%2Fwww.facebook.com%2FDPRChhattisgarh%2Fposts%2Fpfbid02B4UP2sf651rtd34qjfBUvhF5Cd8jbWqSuidBVysbr6AXT2EZn2oxokg5BHCkV2qCl&show_text=true&width=500" width="500" height="793" style="border:none;overflow:hidden" scrolling="no" frameborder="0" allowfullscreen="true" allow="autoplay; clipboard-write; encrypted-media; picture-in-picture; web-share"></iframe>

एप्रॉन और स्टेथोस्कोप से स्वागत

विजय शर्मा ने विद्यार्थियों से कहा कि डॉक्टर बनना केवल एक पड़ाव है, असली लक्ष्य चिकित्सा के माध्यम से समाज की सेवा करना होना चाहिए। उन्होंने छात्रों को मन लगाकर पढ़ाई करने, अनावश्यक तनाव से बचने और संवेदनशीलता के साथ अच्छे डॉक्टर बनने के लिए प्रेरित किया।

संवेदनशीलता के साथ सेवा का लक्ष्य

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश में चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार कर रही है। छात्रों को संवेदनशीलता के साथ एक अच्छा डॉक्टर बनने के लिए प्रेरित किया गया।

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260918074740595

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

पेज 6 / 197