नवरात्रि पर वार्ड 18 को सौगात, अध्यक्ष निधि से बोर खनन शुरू
OM Darpan
जामुल।
शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर शिवपुरी जामुल के वार्ड 18 के निवासियों की लंबे समय से चली आ रही जल समस्या का समाधान हो गया है। यहां अध्यक्ष निधि से बोर खनन कार्य का शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम में ईश्वर सिंह ठाकुर ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर और श्रीफल तोड़कर बोर खनन कार्य की शुरुआत की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे। वार्ड 18 में लंबे समय से पेयजल की समस्या बनी हुई थी, जिससे विशेषकर गर्मी के दिनों में लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। बोर खनन के बाद अब वार्ड में नियमित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित होगी।
शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना प्राथमिकता
इस अवसर पर ईश्वर सिंह ठाकुर ने कहा कि नवरात्रि के पावन पर्व पर माता रानी के आशीर्वाद से वार्ड 18 की जनता को यह सौगात मिली है। जल ही जीवन है और वार्डवासियों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। यह कार्य अध्यक्ष निधि से कराया जा रहा है और जल्द ही वार्ड की जल समस्या का स्थायी समाधान हो जाएगा। वहीं, वार्डवासियों ने इस पहल के लिए आभार व्यक्त किया और कहा कि बोर खनन से जल समस्या पूरी तरह दूर होगी।
जरूरी खबरें
विज्ञापन