14 अक्टूबर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

लोक शिक्षण संचालनालय में शिक्षक संगठनों की महत्वपूर्ण बैठक, वरिष्ठता और वेतनमान पर चर्चा

शेयर करें

OM Darpan

Aug 09, 2024 01:23 pm 281 views
लोक शिक्षण संचालनालय में शिक्षक संगठनों की महत्वपूर्ण बैठक, वरिष्ठता और वेतनमान पर चर्चा
[smartslider3 slider=6]

शिक्षक संगठनों ने वरिष्ठता सूची में त्रुटियों, समयमान वेतनमान और सेवानिवृत्ति गणना जैसे मुद्दों पर ज्ञापन सौंपा

दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)। अटल नगर, नवा रायपुर स्थित लोक शिक्षण संचालनालय के सभागार में विभिन्न शिक्षक संगठनों की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन हुआ। इस बैठक की अध्यक्षता लोक शिक्षण संचालनालय की संचालक श्रीमती दिव्या मिश्रा ने की। बैठक में राज्य कर्मचारी संघ के महामंत्री श्री अश्वनी चेलक, शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष ज्ञान सिंह राजपूत, और जिला अध्यक्ष डॉ. शशि भूषण शर्मा सहित अन्य संगठनों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।
[smartslider3 slider=2]
बैठक के दौरान शिक्षक संगठनों ने वरिष्ठता सूची में त्रुटियों, प्राचार्य संवर्ग के लंबित प्रमोशन, और समयमान वेतनमान जैसे मुद्दों को उठाया। संगठनों ने इन समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा, जिसमें समयमान वेतनमान और सेवानिवृत्ति की गणना नियुक्ति तिथि से करने की मांग की गई। संचालक श्रीमती दिव्या मिश्रा ने आश्वासन दिया कि वरिष्ठता सूची की त्रुटियों को सुधारने और अन्य मुद्दों पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी। सभी संगठनों ने ऑनलाइन अवकाश स्वीकृति से संबंधित समस्याओं पर भी चर्चा की, जबकि उप संचालक श्री आशुतोष चावरे, श्री बंजारा, और श्री श्रीवास्तव ने भी शिक्षकों की समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
261015045116949

विज्ञापन

Advertisement