विधायक राजेश अग्रवाल की मौजूदगी में देवटिकरा में जनसमस्या निवारण शिविर, 700 से अधिक हितग्राहियों को मिला लाभ
OM Darpan
Aug 23, 2024 11:18 pm
226 views
23 Aug 2024
- देवटिकरा में आयोजित शिविर में 4.03 करोड़ रुपये की सहायता राशि और सामग्री का वितरण
शिविर में उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए विधायक राजेश अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार, जनसमस्या निवारण शिविरों के माध्यम से जिला प्रशासन लोगों की समस्याओं का निवारण कर रहा है। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों को शिविरों में शामिल होने और इसका लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने यह भी बताया कि आने वाले 2-3 महीनों में इसी प्रकार के शिविरों का आयोजन किया जाएगा, जिससे लोगों को उनकी समस्याओं का समाधान स्थानीय स्तर पर मिल सके और शासन-प्रशासन के प्रति उनका विश्वास मजबूत हो।
विधायक ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्के मकानों के सपने को साकार करने के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने सभी से 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान से जुड़ने और उसकी सुरक्षा का संकल्प लेने की अपील भी की।
शिविर में कलेक्टर विलास भोसकर, सीईओ जिला पंचायत नूतन कंवर, एसडीएम उदयपुर बनसिंह नेताम सहित अन्य अधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
Tags
जरूरी खबरें
विज्ञापन