2 अक्टूबर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

सोशल मीडिया पर छाया पूर्व सीएम के बेटे का अनूठा अंदाज

शेयर करें

OM Darpan

Oct 03, 2026 03:47 am 1,071 views
सोशल मीडिया पर छाया पूर्व सीएम के बेटे का अनूठा अंदाज

अमित जोगी का 'जागो रे बघुआ' गाते और थिरकते वीडियो वायरल, यूज़र्स ने की बिहार के तेज प्रताप यादव से तुलना


रायपुर।

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के बेटे और जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के अध्यक्ष अमित जोगी का एक नया रूप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। एक्स (ट्विटर) पर शेयर किए गए इस वीडियो में अमित जोगी "जागो रे बघुआ, माटी दाई पुकारत हे" गाना गाते और पूरे स्वैग में डांस करते दिखाई दे रहे हैं। उनके इस अंदाज को देखकर सोशल मीडिया यूज़र्स उनकी तुलना बिहार के चर्चित नेता तेज प्रताप यादव से कर रहे हैं।


Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

राजनीति से इतर अमित जोगी का यह मनोरंजक और बिल्कुल अलग अवतार इंटरनेट पर जमकर सुर्खियां बटोर रहा है, जिस पर लोग तरह-तरह की मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।


तेज प्रताप यादव से जुड़ रहे तार

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बेटे तेज प्रताप यादव अपने अनोखे अंदाज, रील्स, बांसुरी बजाने और भगवान शिव के गेटअप में पूजा-अर्चना करने के लिए जाने जाते हैं। तेज प्रताप महुआ और हसनपुर से विधायक रह चुके हैं। अमित जोगी के इस नए वीडियो के बाद डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर दोनों युवा नेताओं के अंदाज की तुलना की जा रही है, क्योंकि दोनों ही राज्यों के पूर्व मुख्यमंत्रियों के बेटे हैं और अपने अलग राजनीतिक-सांस्कृतिक प्रयोगों के लिए चर्चित रहते हैं।


अमित जोगी का राजनीतिक सफर

अमित जोगी छत्तीसगढ़ की राजनीति का एक जाना-माना और आक्रामक चेहरा हैं। साल 2013 में मरवाही सीट से विधायक चुनकर विधानसभा पहुंचे अमित जोगी वर्तमान में अपने पिता द्वारा गठित पार्टी 'जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे)' की कमान संभाल रहे हैं। राज्य की राजनीति में लगातार नए और जनता से जुड़ने वाले प्रयोग करने के लिए मशहूर अमित जोगी का यह नया सांस्कृतिक अंदाज उनके समर्थकों और आम लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
261003044927267

विज्ञापन

Advertisement