खैरागढ़ के कटंगी गांव में 'हर घर जल' का सपना सच, 436 परिवारों को मिली नल की सौगात
OM Darpan
Aug 27, 2026 02:26 am
409 views
27 Aug 2026
-
छुईखदान के कटंगी गांव में 100 किलोलीटर के जलागार से हर घर पहुंचा स्वच्छ पानी
-
ग्रामीणों के जीवन में आया बदलाव
महिलाओं के समय और मेहनत की हुई बड़ी बचत
नल से पानी मिलने का सबसे ज्यादा फायदा गांव की महिलाओं को हुआ है। ग्राम कटंगी निवासी ललिता यादव ने बताया कि पहले परिवार के लिए पानी जुटाने में काफी वक्त और कड़ी मेहनत लगती थी। घर में नल लगने के बाद अब रोजमर्रा के काम समय पर पूरे हो रहे हैं। ललिता यादव के अनुसार, पानी भरने में जो समय बच रहा है, उसका उपयोग अब घरेलू कामों, बच्चों की देखभाल और अन्य जरूरी गतिविधियों में किया जा रहा है।बुनियादी ढांचे में सुधार और स्वच्छता के प्रति बढ़ी जागरूकता
जल जीवन मिशन से पहले ग्रामीण परिवार हैंडपंप और पारंपरिक जलस्रोतों पर निर्भर थे। अब घर-घर नल पहुंचने से बच्चों को भी पानी लाने की जिम्मेदारी से राहत मिल गई है, जिससे वे पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान दे पा रहे हैं। गांव में बुनियादी बदलाव के साथ-साथ ग्रामीणों में स्वच्छ पेयजल, जल संरक्षण और स्वच्छता को लेकर जागरूकता भी बढ़ी है। योजना के तहत नियमित क्लोरीनेशन और पानी की गुणवत्ता की निगरानी की जा रही है ताकि सभी को सुरक्षित पेयजल सुनिश्चित हो सके।जरूरी खबरें
विज्ञापन