23 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

केवरी पंचायत ने गांव में लागू की पूर्ण शराबबंदी

शेयर करें

OM Darpan

Sep 24, 2026 12:30 am 354 views
केवरी पंचायत ने गांव में लागू की पूर्ण शराबबंदी

सामाजिक पतन रोकने को ग्रामीणों ने स्वेच्छा से छोड़ा शराब बनाने का कानूनी अधिकार

सरगुजा। सरगुजा जिले की ग्राम पंचायत केवरी ने सामाजिक पतन और घरेलू हिंसा के बढ़ते मामलों को देखते हुए गांव में पूर्ण शराबबंदी लागू कर दी है। पंचायत के इस निर्णय के बाद ग्रामीणों ने महुआ शराब बनाने और उसे अपने पास रखने का कानूनी अधिकार स्वेच्छा से छोड़ दिया है।

23 दिनों में 45 हजार जुर्माना

गांव में एक सितंबर से शराबबंदी का नियम प्रभावी हो चुका है। शुरुआती 23 दिनों के भीतर ही नियमों का उल्लंघन करने वाले 16 लोगों पर कार्रवाई की गई है। पंचायत ने इन लोगों से कुल 45 हजार रुपये का अर्थदंड वसूला है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

कानून से मिली थी विशेष छूट

छत्तीसगढ़ उत्पाद शुल्क अधिनियम के तहत अनुसूचित क्षेत्रों में आदिवासी परिवारों को घरेलू उपयोग के लिए पांच लीटर महुआ शराब रखने की छूट है। केवरी के ग्रामीणों ने शासन से मिली इस छूट को त्याग कर शराब उत्पादन पूरी तरह बंद करने का फैसला लिया है।

निर्माण और बिक्री पर कड़े दंड

पंचायत ने शराब के निर्माण और बिक्री पर पांच-पांच हजार रुपये का जुर्माना तय किया है। इसके अलावा शराब पीने वालों पर 1500 रुपये और नशे में विवाद करने या बाहरी गांव से पीकर आने वालों पर तीन हजार रुपये का दंड लगाया जाएगा।

विकास कार्यों में खर्च होगी राशि

लगभग 2500 की जनसंख्या वाले इस गांव में शराबबंदी का फैसला ग्रामसभा की सर्वसम्मति से लिया गया है। जुर्माने से प्राप्त होने वाली राशि का उपयोग गांव के विकास कार्यों में किया जाएगा। शराब बेचने वाले परिवारों ने भी अब यह धंधा बंद कर दिया है।

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260924032725115

विज्ञापन

Advertisement