विधायक ललित चंद्राकर ने किया आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का सम्मान
OM Darpan

प्रधानमंत्री मोदी के सेवा संकल्प अभियान के तहत महिलाओं और बच्चों के लिए विविध गतिविधियों का हुआ आयोजन
उतई। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जनसेवा से देशसेवा के 25 साल के अंतर्गत सेवा संकल्प अभियान के तहत उतई मंगल भवन में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दुर्ग ग्रामीण विधायक एवं छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण व अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ललित चंद्राकर शामिल हुए।
कार्यक्रम में परंपरा अनुसार गर्भवती माताओं की गोदभराई कर उन्हें पौष्टिक गर्भवती टोकरी प्रदान की गई। इसी के साथ छोटे बच्चों का अन्नप्राशन कराकर उनका मुंह मीठा कराया गया।
गर्भवती माताओं की हुई गोदभराई
कार्यक्रम के दौरान ममता यादव, तारिणी यादव, वासमी गौतम, प्रियंका, राधिका, दीपेश्वरी साहू और दीपिका गायकवाड़ को गर्भवती टोकरी देकर सम्मानित किया गया। वहीं नन्हें बच्चों धुवित ढीमर, भव्या ढीमर, दिव्यांसी साहू और दिव्यस सिवारे का अन्नप्राशन कराया गया।
प्रदेशभर के आंगनबाड़ी केंद्रों में 25 सितंबर से 6 अक्टूबर तक आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य पोषण, स्वास्थ्य एवं महिला कल्याण योजनाओं की जानकारी देना और जनभागीदारी को बेहतर करना है। केंद्र में मेरी पौष्टिक थाली का प्रदर्शन कर संतुलित आहार के महत्व की जानकारी दी गई।
25 साल का सेवा संकल्प देश के लिए समर्पित
विधायक ललित चंद्राकर ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में अपने जीवन के 25 वर्ष जनसेवा से देशसेवा के लिए समर्पित किए हैं। यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री के संकल्प और हमारी संस्कृति का संगम है।
उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार महतारी वंदन और प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के जरिए माताओं को आर्थिक व स्वास्थ्य सुरक्षा दे रही है। विधायक ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को विकसित भारत की नींव बताते हुए उनके मानदेय और सम्मान को बढ़ाने की सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।
मितानिन और कार्यकर्ताओं का हुआ सम्मान
क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवा देने वाली मितानिन बहनों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और आशा दीदियों का शाल-श्रीफल से सम्मान किया गया। कार्यक्रम के दौरान न्योता भोज, स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता और सांस्कृतिक गतिविधियां भी आयोजित की गईं।
इस अवसर पर जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक अध्यक्ष प्रीतपाल बेलचंदन, जिला पंचायत सभापति श्रद्धा साहू, नगर पंचायत अध्यक्ष सरस्वती साहू, महिला एवं बाल विकास अधिकारी उषा झा और नगर पंचायत उपाध्यक्ष शिवनारायण देशमुख उपस्थित रहे।
साथ ही उतई मंडल अध्यक्ष शीतला राजपूत, मरोदा-पुरैना मंडल अध्यक्ष राजू राकेश जंघेल, महामंत्री चंदु देवांगन, प्रवीण यदु, उतई सोसायटी अध्यक्ष फत्तेलाल वर्मा, पार्षद सोनू राजपूत, लक्ष्मीनारायण साहू, सतीश चंद्राकर, खूबीराम साहू, संगीता रजक और सुनीता चंद्राकर मौजूद रहे।
कार्यक्रम में रुपेश पारख, विमला कामड़े, एकता चंद्राकर, रंजना चंद्राकर, ममता चंद्राकर, हरीश यादव, फलेंद्र राजपूत, भूषण मानिकपुरी, शुभम वर्मा, शंकर राव, अश्वनी वर्मा, मोतिम ठाकुर, सरपंच योगेन्द्र दिल्लीवार, विजेंद्र साहू, धर्मेन्द्र बंजारे, भुसन मानिकपुरी और सुमन चंद्राकर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
जरूरी खबरें
विज्ञापन