देवांगन समाज के हरेली महोत्सव में शामिल हुए विधायक कोर्सेवाड़ा, 14 लाख की सौगात की घोषणा
OM Darpan
Aug 22, 2024 11:26 pm
226 views
22 Aug 2024
[smartslider3 slider=2]
-
अहिवारा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा ने देवांगन समाज को दी 14 लाख रुपये की सौगात; समाज के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का हुआ सम्मान
दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)
दुर्ग जिले के बोडेगांव स्थित देवांगन भवन में हरेली महोत्सव एवं सम्मान समारोह का आयोजन धूमधाम से किया गया। इस अवसर पर देवांगन समाज के सैकड़ों सदस्य, नवनिर्वाचित कार्यकारिणी और पदाधिकारी शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ परमेश्वरी की पूजा-अर्चना के साथ हुआ, जहां मुख्य अतिथि अहिवारा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा ने समाज के लोगों से आशीर्वाद प्राप्त किया। विधायक कोर्सेवाड़ा का स्वागत पुष्प माला और तिलक से किया गया। देवांगन समाज द्वारा 12 अगस्त को विधायक का जन्मदिन समारोह आयोजित किया गया था, लेकिन विधायक की अनुपस्थिति में समाज के सदस्यों ने हरेली महोत्सव के दौरान केक काटकर उनका जन्मदिन मनाया और उनके दीर्घायु की कामना की। समारोह में महिलाओं और बच्चों के लिए खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया था, जिसमें प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वालों को मंच से सम्मानित किया गया। देवांगन समाज के पदाधिकारियों ने विधायक के समक्ष अपनी विभिन्न मांगें रखीं, जिनका विधायक कोर्सेवाड़ा ने समर्थन करते हुए समाज को प्रभारी मंत्री की निधि से 14 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष जितेंद्र यादव, बोडेगांव की सरपंच प्रतिभा देवांगन, रवेली की सरपंच सुनीता दुबे और देवांगन समाज के अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन मयाराम देवांगन ने किया।
Tags
जरूरी खबरें
विज्ञापन