20 अक्टूबर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

महानवमी पर मुख्यमंत्री की पत्नी कौशल्या साय ने बगिया निवास में किया कन्या पूजन

शेयर करें

OM Darpan

Oct 19, 2026 11:46 pm 479 views
महानवमी पर मुख्यमंत्री की पत्नी कौशल्या साय ने बगिया निवास में किया कन्या पूजन


Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

नौ कन्याओं को भोजन कराकर लिया आशीर्वाद, प्रदेश की खुशहाली की कामना की


जशपुरनगर। शारदीय नवरात्रि की महानवमी के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पत्नी कौशल्या साय ने बगिया स्थित अपने निवास पर पूरे विधि-विधान के साथ कन्या पूजन किया। इस दौरान उन्होंने मां दुर्गा की आराधना करते हुए प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।


पूजन के दौरान कौशल्या साय ने नौ कन्याओं के माथे पर कुमकुम, अक्षत और चंदन का तिलक लगाया। उनकी कलाई पर रक्षा सूत्र बांधने के बाद लाल चुनरी ओढ़ाकर धूप-दीप से आरती उतारी गई। पूजन संपन्न होने पर उन्होंने सभी कन्याओं को सात्विक भोजन कराया और इसके पश्चात उपहार व दक्षिणा भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।


इस मौके पर कौशल्या साय ने कहा कि नवरात्रि का पर्व सामाजिक सद्भाव, श्रद्धा और भक्ति का संदेश देता है। भारतीय संस्कृति में बेटियों को देवी का स्वरूप मानकर उनका सम्मान किया जाता है। उन्होंने कहा कि छोटी कन्याओं को मां दुर्गा के नौ रूपों का प्रतीक मानकर पूजने की यह परंपरा मुख्य रूप से नारी शक्ति के प्रति सम्मान और समर्पण को दर्शाती है।

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
261021010932421

विज्ञापन

Advertisement