14 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

राजनांदगांव में पीएम सूर्य घर योजना से रोशन हुआ पंचायत सचिव का घर

OM Darpan

Aug 07, 2026 02:13 am 555 views
राजनांदगांव में पीएम सूर्य घर योजना से रोशन हुआ पंचायत सचिव का घर
 
  • छुरिया के ग्राम पंचायत धरमूटोला में सचिव ने स्थापित किया 3 किलोवाट का सोलर संयंत्र

  •  बिजली बिल में बचत के साथ पर्यावरण संरक्षण के लिए ग्रामीणों से की अपनाने की अपील।

  राजनांदगांव। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ ऊर्जा के प्रति लोगों का भरोसा बढ़ा रही है। इसी कड़ी में राजनांदगांव जिले के छुरिया विकासखंड की ग्राम पंचायत धरमूटोला के सचिव मोहन साहू ने अपने घर की छत पर 3 किलोवाट क्षमता का सोलर रूफटॉप संयंत्र स्थापित कर हरित ऊर्जा अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाई है। अब उन्हें बिजली बिल में उल्लेखनीय बचत होने के साथ पर्यावरण संरक्षण में भी योगदान देने का अवसर मिलेगा। मोहन साहू का कहना है कि योजना के तहत सोलर संयंत्र लगाने की पूरी प्रक्रिया बेहद सरल, पारदर्शी और सुविधाजनक रही।

बढ़ती बिजली लागत से मिलेगी बड़ी राहत

मोहन साहू का मानना है कि सौर ऊर्जा न केवल स्वच्छ, सुरक्षित और अक्षय ऊर्जा का विश्वसनीय स्रोत है, बल्कि यह बढ़ती बिजली लागत से राहत दिलाने का प्रभावी माध्यम भी है। उन्होंने कहा कि यदि अधिक से अधिक लोग अपनी क्षमता के अनुसार सोलर रूफटॉप अपनाएं, तो बिजली की बचत के साथ कार्बन उत्सर्जन में भी उल्लेखनीय कमी लाई जा सकती है।

हरित और टिकाऊ भविष्य की ओर बढ़ते कदम

राजनांदगांव जिले में योजना के विस्तार से स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा मिल रहा है। इससे हरित, टिकाऊ तथा पर्यावरण-अनुकूल भविष्य की दिशा में एक मजबूत आधार तैयार हो रहा है। यह पहल न केवल व्यक्तिगत लाभ दे रही है बल्कि सामुदायिक स्तर पर भी ऊर्जा के प्रति जागरूकता बढ़ा रही है।

नागरिकों से योजना का लाभ उठाने की अपील

सचिव मोहन साहू ने जिले के नागरिकों से प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ उठाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह योजना आर्थिक बचत के साथ ऊर्जा आत्मनिर्भरता को भी मजबूती दे रही है। आने वाले समय में इस योजना के माध्यम से जिले के अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में भी ऊर्जा आत्मनिर्भरता का लक्ष्य हासिल करने की तैयारी है।

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260914194346756

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

पेज 1 / 181