26 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

नए आंगनबाड़ी भवन से बढ़ा पालकों का भरोसा, बच्चों को मिली सुरक्षित जगह

शेयर करें

OM Darpan

Sep 25, 2026 04:00 am 375 views
नए आंगनबाड़ी भवन से बढ़ा पालकों का भरोसा, बच्चों को मिली सुरक्षित जगह

कोरिया। ग्राम पंचायत कंचनपुर के पटेलपारा में बना नया आंगनबाड़ी भवन बच्चों की सुरक्षा और सुविधाओं के साथ पालकों के भरोसे का भी आधार बन गया है। पहले आंगनबाड़ी केंद्र गांव के एक कच्चे मकान में संचालित होता था। भवन की स्थिति को लेकर चिंतित कई पालक अपने बच्चों को नियमित केंद्र नहीं भेजते थे। अब स्थिति बदल गई है। पालक सुबह बच्चों को नए आंगनबाड़ी भवन तक छोड़ने आते हैं और परिसर बच्चों की चहल-पहल से गुलजार रहने लगा है।

पुराने भवन में बारिश के दिनों में केंद्र का संचालन करना कठिन हो जाता था। बच्चों के लिए शौचालय की सुविधा नहीं थी और पोषण सामग्री रखने की भी समुचित व्यवस्था नहीं थी। इन परेशानियों का असर बच्चों की गतिविधियों के साथ गर्भवती और शिशुवती महिलाओं के लिए आयोजित स्वास्थ्य एवं पोषण कार्यक्रमों पर भी पड़ता था।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

15.38 लाख रुपये से तैयार हुआ नया भवन

ग्राम पंचायत कंचनपुर के प्रस्ताव पर पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग और महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं के अभिसरण से पटेलपारा में नया आंगनबाड़ी भवन बनाया गया।

भवन निर्माण के लिए मनरेगा से 11 लाख 69 हजार रुपये और महिला एवं बाल विकास विभाग से 3 लाख 69 हजार रुपये उपलब्ध कराए गए। इस तरह कुल 15 लाख 38 हजार रुपये की राशि से भवन का निर्माण पूरा किया गया। ग्राम पंचायत कंचनपुर ने निर्माण एजेंसी के रूप में कार्य कराया।

बच्चों को मिली सुविधा, पालकों का बढ़ा भरोसा

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती पुष्पा बताती हैं कि नए भवन में स्वच्छ शौचालय और पोषण सामग्री रखने की सुविधा मिलने से केंद्र का संचालन आसान हुआ है। उनके अनुसार बच्चों को नियमित केंद्र भेजने के प्रति पालकों का भरोसा बढ़ा है। केंद्र में महिलाओं और बच्चों की उपस्थिति भी बढ़ी है।

पटेलपारा की यह सेवा की कहानी बताती है कि एक सुरक्षित और व्यवस्थित आंगनबाड़ी भवन बच्चों के शुरुआती विकास के साथ माताओं तक सेवाएं पहुंचाने में भी सहायक हो सकता है।


शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260926084053788

विज्ञापन

Advertisement