सरगुजा पुलिस की त्वरित कार्रवाई: ई-रिक्शा चोरी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
OM Darpan
Aug 26, 2024 07:25 am
224 views
26 Aug 2024
[smartslider3 slider=2]
- चोरी की गई ई-रिक्शा बरामद, आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
पंकज/शुक्ला अंबिकापुर.
सरगुजा जिले की कोतवाली पुलिस ने ई-रिक्शा ऑटो वाहन चोरी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। प्रार्थी ह्रदय नारायण यादव की शिकायत पर थाना कोतवाली में मामला दर्ज किया गया था, जिसमें उनके ई-रिक्शा वाहन को शिकारी रोड बौरीपारा से 15 अगस्त और 16 अगस्त 2024 के बीच अज्ञात व्यक्तियों द्वारा चोरी कर लिया गया था।
पुलिस टीम ने मुखबिरों की सहायता से आरोपियों की पहचान की और उनके ठिकानों पर छापेमारी की। मुखबिर की सूचना के आधार पर, सुभाषनगर निवासी जयपाल चौहान और उसके साथी धनेश्वर गिरी को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने चोरी की घटना को स्वीकार किया और पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी किया गया ई-रिक्शा वाहन बरामद किया।
गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी मनीष सिंह परिहार के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक अरुण दुबे, आरक्षक लालमान सिंह, दीपक दास, शिवमंगल सिंह और संजय की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Tags
जरूरी खबरें
विज्ञापन