रायपुर में आयोजित 'खेलो इंडिया संवाद' में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री अरुण साव, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं को किया संबोधित
OM Darpan
Aug 28, 2026 02:40 am
709 views
28 Aug 2026
-
मेजर ध्यानचंद की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में 1600 स्थानों से जुड़े 8 लाख युवा,
-
नशामुक्त भारत के लिए दिलाई गई शपथ
आधुनिक स्पोर्ट्स इकोसिस्टम पर जोर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि खेल केवल पदक जीतने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह विकसित भारत के निर्माण में देश की खेलशक्ति और युवाशक्ति को जोड़ने का एक बड़ा अभियान है। उन्होंने ‘जो खेले, वो खिले’ का मंत्र देते हुए स्पष्ट किया कि खेल में खिलने का अर्थ व्यक्तित्व का विकास और देश का गौरव बढ़ाना है। प्रधानमंत्री ने विश्वास दिलाया कि सरकार देश में 21वीं सदी का आधुनिक स्पोर्ट्स इकोसिस्टम तैयार करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी और आधुनिक ट्रेनिंग सेंटर के माध्यम से प्रतिभाओं को वैश्विक स्तर तक पहुंचाने की व्यवस्था की जा रही है।नशामुक्त भारत का आह्वान
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने युवाओं को संबोधित करते हुए सफलता के लिए कठोर परिश्रम को अनिवार्य बताया। उन्होंने युवाओं से बुराइयों और अपनी कमियों को दूर कर मेहनत करने की अपील की। साव ने विशेष रूप से नशे से दूर रहने का आग्रह करते हुए कहा कि एक नशामुक्त युवा ही विकसित भारत के निर्माण में योगदान दे सकता है। उन्होंने युवाओं को प्रेरित किया कि असफलता से निराश होने के बजाय आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें, क्योंकि उनके सामर्थ्य पर ही देश का भविष्य निर्भर है।खिलाड़ियों और विशेषज्ञों के सुझाव
कार्यक्रम में प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर तिलक वर्मा और यूथ-आइकन डॉ. प्रियंका बिस्सा भी मौजूद रहीं। तिलक वर्मा ने युवाओं के सवालों का उत्तर देते हुए कहा कि खेल मानसिक स्थिरता, टीम भावना और फिटनेस सिखाता है। उन्होंने कपिल देव, सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली और नीरज चोपड़ा जैसे खिलाड़ियों का उदाहरण देते हुए युवाओं को प्रेरित किया। डॉ. प्रियंका बिस्सा ने युवाओं से अपील की कि वे केवल सुझाव न दें, बल्कि नेतृत्व और शासन में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करते हुए जिम्मेदारी भी उठाएं।युवाओं ने रखी अपनी बात
एनआईटी के विद्यार्थियों और खिलाड़ियों ने खेल अधोसंरचना, वर्ष 2036 के ओलंपिक की तैयारी और नशामुक्ति जैसे विषयों पर अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम के अंत में युवाओं को नशामुक्त रहने की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर एनआईटी के निदेशक डॉ. एन.वी. रमना राव, खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सचिव यशवंत कुमार, संचालक आकांक्षा शिक्षा खलखो, माय भारत के राज्य निदेशक अर्पित तिवारी और विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।जरूरी खबरें
विज्ञापन